कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में मुख्य सचेतक ने की थी एसओजी में शिकायत, दो भाजपा नेता गिरफ्तार

By धीरेंद्र जैन | Published: July 11, 2020 07:42 PM2020-07-11T19:42:29+5:302020-07-11T19:42:29+5:30

राजस्थान में प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश रचे जाने की बात सामने आई है। हालांकि, सरकार गिराने के ये प्रयास विफल हो गये हैं। कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में 3 निर्दलीय विधायक दौसा के महवा से ओमप्रकाश हुड़ला, अजमेर के किशनगढ़ से सुरेश टांक और पाली के मारवाड़ से खुशवीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में प्रदेश सरकार की ओर से विधानसभा के मुख्य सचेतक महेश जोशी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है।  

Chief whip made complaint in SOG in case of horse trading by Congress MLAs, two BJP leaders arrested | कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में मुख्य सचेतक ने की थी एसओजी में शिकायत, दो भाजपा नेता गिरफ्तार

कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में मुख्य सचेतक ने की थी एसओजी में शिकायत, दो भाजपा नेता गिरफ्तार

HighlightsCM राजस्थान में प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश रचे जाने की बात सामने आई है। हालांकि, सरकार गिराने के ये प्रयास विफल हो गये हैं। कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में 3 निर्दलीय विधायक दौसा के महवा से ओमप्रकाश हुड़ला, अजमेर के किशनगढ़ से सुराजस्थान में प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश रचे जाने की बात सामने आई है।

जयपुर:राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा के लोग सरकार गिराने में लगे हुए हैं। हमें, हमारे मंत्रियों को सरकार बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। हम कोरोना से जंग में लड़ रहे हैं और भाजपा प्रदेश की सरकार किस तरह से गिरे, कैसे खरीद-फरोख्त करें, इन साजिशों मंे लगी है। ये अब खुलकर देश के सामने आ गए हैं। गोवा, मणिपुर में कांग्रेस की सरकारें बदली गईं। उत्तरखंड में कांग्रेस से गए हुए 5 विधायक मंत्री हैं और मध्यप्रदेश में सभी को मालूम है क्या हुआ। इनकी सोच ही यही है।

राजस्थान में प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश रचे जाने की बात सामने आई है। हालांकि, सरकार गिराने के ये प्रयास विफल हो गये हैं। कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में 3 निर्दलीय विधायक दौसा के महवा से ओमप्रकाश हुड़ला, अजमेर के किशनगढ़ से सुरेश टांक और पाली के मारवाड़ से खुशवीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में प्रदेश सरकार की ओर से विधानसभा के मुख्य सचेतक महेश जोशी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है।  

शिकायत में इन तीनों विधायकों पर आरोप लगाया गया है कि राज्यसभा चुनाव से पूर्व बांसवाड़ा में इन्होंने कांग्रेसी विधायकों से संपर्क कर करोड़ों रुपए की रकम देने का प्रलोभन दिया था। अब एसीबी इन विधायकों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुला सकती है। वहीं, भाजपा के दो स्थानीय नेताओं अशोक सिंह और भरत मलानी को हिरासत में लिया गया है।

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने जानकारी देते हुए बताया कि हथियारों की तस्करी से जुड़े मामले में दो मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लिया हुआ था। इन पर हुई बातचीत में सामने आया कि राज्यसभा चुनाव से पहले सरकार गिराने की साजिश रची गई थी। विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए देने की जानकारी भी सामने आई है। कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी की रिपोर्ट पर जांच के बाद एसओजी ने यह खुलासा किया।एसओजी ने इस मामले में केस भी दर्ज किया।

सूत्रों के मुताबिक, इस एफआईआर में बांसवाड़ा जिले में कुशलगढ़ से महिला विधायक रमीला खड़िया और पूर्व मंत्री और वर्तमान में बांसवाड़ा जिले से कांग्रेसी विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय का नाम सामने आया। इन्हें विपक्षी दल की ओर से मोटी रकम का लालच देकर खरीद फरोख्त की कोशिश की गई थी। वहीं विधायक रमीला ने किसी भी भाजपा नेता अथवा अन्य द्वारा खरीद-फरोख्त को लेकर किसी भी प्रकार की बातचीत होने से इंकार किया है। 

Web Title: Chief whip made complaint in SOG in case of horse trading by Congress MLAs, two BJP leaders arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे