मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की

By भाषा | Published: November 22, 2020 07:45 PM2020-11-22T19:45:55+5:302020-11-22T19:45:55+5:30

Chief Minister Yogi Adityanath calls on Sangh chief Mohan Bhagwat | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की

प्रयागराज, 22 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जिले के यमुना पार गोहनिया में चल रही आरएसएस की बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत और अन्य शीर्ष पदाधिकारियों से मुलाकात की।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि भागवत के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह शिष्टाचार भेंट थी और उनका कार्यक्रम संघ के कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था।

संघ द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी ने लॉकडाउन के समय स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की और संघ द्वारा आत्मनिर्भरता के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की।

सरसंघचालक मोहन भागवत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी प्रांत कार्यवाहों ने अपने अपने प्रांत में किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी।

बैठक में संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य, सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल और सह सरकार्यवाह मुकुंद जी के साथ ही अखिल भारतीय अधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी, अनिल ओक और अजीत महापात्रा उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Chief Minister Yogi Adityanath calls on Sangh chief Mohan Bhagwat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे