जनसंख्या नियंत्रण पर बोले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कहा- "मर्द लोग को कुछ नहीं बुझाता, रात-दिन..."

By एस पी सिन्हा | Published: January 28, 2023 06:50 PM2023-01-28T18:50:31+5:302023-01-28T18:50:31+5:30

जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अगर लड़कियां पढ़ेंगी तो अपने आप आबादी नियंत्रित हो जाएगी। लड़कियां पढ़ लेगी तो अपने पति को ठीक ढंग से समझा कर रखेगी।

Chief Minister Nitish Kumar speakes on population control to jeevika sisters | जनसंख्या नियंत्रण पर बोले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कहा- "मर्द लोग को कुछ नहीं बुझाता, रात-दिन..."

जनसंख्या नियंत्रण पर बोले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कहा- "मर्द लोग को कुछ नहीं बुझाता, रात-दिन..."

Highlightsखगड़िया में जीविका दीदियों के कार्यक्रम में बोल रहे थे बिहार के मुख्यमंत्रीसंबोधन में कहा - लड़कियां पढ़ लेंगी तो अपने पतियों को ठीक ढंग से समझा कर रखेंगीसीएम बोले- सिर्फ कानून बना देने से जनसंख्या पर नियंत्रण नहीं होगा

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने समाधान यात्रा के दौरान शनिवार को खगड़िया में जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए मर्दों को लेकर बड़ी बात कह दी है। जनसंख्या नियंत्रण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि "मर्द लोग को कुछ नहीं बुझाता है, रात-दिन करते ही रहता है।" पत्नी पढ़ी-लिखी रहेगी तो समझाएगी। इसलिए हम लड़कियों को पढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किये हुए हैं।

जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अगर लड़कियां पढ़ेंगी तो अपने आप आबादी नियंत्रित हो जाएगी। लड़कियां पढ़ लेंगी तो अपने पतियों को ठीक ढंग से समझा कर रखेंगी। उन्होंने कहा कि ‘मर्द लोग को कुछ समझ में आता है? वह बिना मतलब के रात-दिन करते ही रहता है’। उन्होंने कहा कि जब हमें काम करने का मौका मिला तो लड़कियां पढ़ने लगी। इसके बाद प्रजनन दर घटकर 2.9 हो गया है। 

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को खारिज करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि सिर्फ कानून बना देने से जनसंख्या पर नियंत्रण नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बयान देता है। कहता है कि प्रतिबंध लगाइए कि कोई भी परिवार दो से अधिक बच्चा पैदा नहीं करे। इसका कोई मतलब है क्या? इसका कोई अर्थ नहीं है। इसलिए लड़कियां पढ़ लेंगी तो अपने आप प्रजनन दर कम हो जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि लड़कियां पढ़ लेगी तो अपने पति को ठीक ढंग से समझा कर रखेगी। इसलिए हमने लड़कियों की पढ़ाई पर ध्यान दिया है। इससे पहले मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चिराग पासवान पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि चाहे जो भी बोले, लेकिन उनके गांव तक जाने का इंतजाम हम ही करवाये हैं। 

दरअसल, चिराग पासवान लगातार नीतीश कुमार पर हमला कर रहे हैं और समाधान यात्रा पर भी सवाल उठा रहे हैं। रामविलास पासवान का गांव इसी इलाके में पड़ता है। उनके गांव शहरबन्नी जाने के लिए पुल बनवाया था। वहां पर जाने का इंतजाम हम ही न करवाएं? आप लोग पता कर लीजिएगा, अभी कोई कुछ बोले मेरे बारे में, अभी जान लीजिए वहां जाने का रास्ता हम ही बनवाये हैं।
 

Web Title: Chief Minister Nitish Kumar speakes on population control to jeevika sisters

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे