Chhattisgarh Results: छत्तीसगढ़ की 90 सीटों के चुनावी नतीजों का सीधा प्रसारण, देखें पल-पल की अपडेट्स
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 11, 2018 07:14 AM2018-12-11T07:14:06+5:302018-12-11T07:14:06+5:30
Chhattisgarh Vidhan Sabha Chunav results 2018: छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को मतदान हुए थे। अब सबकी निगाहें इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) पर टिकी हैं। देखें चुनावी नतीजों का सीधा प्रसारण...
छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार (11 दिसंबर) को मतगणना की जा रही है। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के बीच है। जनता कांग्रेस-बीएसपी गठबंधन को तीसरे मोर्चे के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। यहां दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को मतदान हुए थे। अब सबकी निगाहें इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) पर टिकी हैं। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी और दोपहर तक तस्वीर साफ होने लगेगी।
सटीक एग्जिट पोल के लिए चर्चित टुडेज-चाणक्य ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा किया है। बहुमत के लिए 46 सीटों के लिए जरूरत है लेकिन एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस 50 सीटें जीतेगी। सत्ताधारी बीजेपी को महज 36 सीटों से संतोष करना पड़ेगा। अन्य के खाते में चार सीटें जा सकती है।
यहां देखें सभी विधानसभा चुनाव नतीजों का सीधा प्रसारण-
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले और दूसरे चरण में मिलाकर करीब 77 फीसदी मतदान हुए। 2013 के चुनाव में कुल 77.40 फीसदी वोटिंग हुई थी। विधानसभा चुनाव नतीजों की पल-पल की अपडेट और सीधा प्रसारण देखने के लिए पढ़ते रहिए Lokmatnews.in.