लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh: सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, इस साल 262 नक्सली मारे गए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2025 10:30 IST

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को सुरक्षा बलों ने एक भीषण मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया। भेज्जी और चिंतागुफा इलाकों में माओवाद विरोधी अभियान के दौरान यह मुठभेड़ शुरू हुई। इस घटना के साथ ही इस साल छत्तीसगढ़ में कुल 262 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें से एक बड़ी संख्या बस्तर क्षेत्र में मारे गए।

Open in App

Chhattisgarh:  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) किरण चव्हाण ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक टीम की सुबह भेज्जी और चिंतागुफा थाना क्षेत्रों के पर्वतीय इलाकों में नक्सलियों के साथ उस वक्त मुठभेड़ शुरू हो गई जब टीम क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में अब तक तीन नक्सली मारे गए हैं और अभियान अब भी जारी है। नक्सलियों के खिलाफ इस हालिया कार्रवाई के साथ इस वर्ष छत्तीसगढ़ में हुई मुठभेड़ों में अब तक 262 नक्सली मारे जा चुके हैं।

इनमें से 233 नक्सली बस्तर संभाग में मारे गए जिसमें सुकमा सहित सात जिले शामिल हैं जबकि 27 अन्य गरियाबंद जिले में मारे गए जो रायपुर संभाग में आता है। दुर्ग संभाग के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में दो नक्सली मारे गए। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सल हमलानक्सलएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ के 7 जिलों वाले बस्तर संभाग को अगले 5 वर्षों में सबसे विकसित आदिवासी क्षेत्र बनाने का संकल्प, अमित शाह बोले- नक्सलवाद से किसी को फायदा नहीं

क्राइम अलर्टChhattisgarh: रातों-रात 5 लाख बन जाएगे 25 करोड़..., तांत्रिक के जाल में फंसे लोग; बिजनेसमैन समेत तीन की मौत

भारतछत्तीसगढ़ ट्रेन दुर्घटना जांच: परीक्षा में फेल और ट्रेन चलाते समय फोन पर लेता था जानकारी?, रेलवे ने अयोग्य लोको पायलट को किया नियुक्ति, 12 की मौत और 19 यात्री घायल

भारतसतत निगरानी, सघन जांच और कार्रवाई से तेज़ी से घटा है नक्सली दायरा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतछत्तीसगढ़: हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

भारत अधिक खबरें

भारतजेल में बंद सोनम वांगचुक के HIAL इंस्टीट्यूट को UGC मान्यता देने की मांग, संसदीय समिति ने पैरवी

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

भारतGujarat: बनासकांठा में भीड़ ने पुलिस और वन विभाग पर किया हमला, 47 अफसर घायल

भारतDelhi Air Pollution: 11वीं तक सभी स्कूलों में हाइब्रिड मोड में पढ़ाई, 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम; दिल्ली में GRAP-4 हुआ लागू

भारतयात्री ध्यान दें! अब IRCTC से टिकट बुक करने के लिए ये काम करना होगा जरूरी, लागू हुआ नया नियम