छत्तीसगढ़ चुनावः कांग्रेस को लगा झटका, BJP में शामिल हुए घनाराम साहू

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: November 13, 2018 08:42 PM2018-11-13T20:42:43+5:302018-11-13T20:42:43+5:30

अमित शाह की मौजूदगी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक घनाराम साहू अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। निर्धारित समय से करीब तीन घंटे की देरी से पहुंचने के बावजूद अमित शाह का भाषण सुनने के लिए हजारों की भीड़ सभा स्थल पर डटी रही। 

chhattisgarh polls 2018: ghanaram sahu joins bjp | छत्तीसगढ़ चुनावः कांग्रेस को लगा झटका, BJP में शामिल हुए घनाराम साहू

छत्तीसगढ़ चुनावः कांग्रेस को लगा झटका, BJP में शामिल हुए घनाराम साहू

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने एक दिन के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा पहुंचे। यहां वे भाजपा प्रत्याशी मोतीलाल साहू की चुनावी सभा में शामिल हुए। अमित शाह का पाटन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। 

इस दौरान अमित शाह की मौजूदगी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक घनाराम साहू अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। निर्धारित समय से करीब तीन घंटे की देरी से पहुंचने के बावजूद अमित शाह का भाषण सुनने के लिए हजारों की भीड़ सभा स्थल पर डटी रही। 

इस दौरान भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडे, पूर्व संसदीय सचिव विजय बघेल, भाजपा प्रत्याशी मोतीलाल साहू भी मौजूद रहे। अमित शाह ने प्रथम चरण में मतदान करने वाले आदिवासी भाइयों को धन्यवाद देते हुए कहा कि कांग्रेस के जमाने में भय का माहौल था। इसलिए मतदान कम होता था, लेकिन आज लोग खुलकर मतदान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले सारे चुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत से जीतती आ रही है और अब छत्तीसगढ़ जीतने की बारी है। कांग्रेस नक्सलियों को क्रांतिकारी कहती है, जबकि भाजपा गरीबों के घरों में एलपीजी सिलेंडर और गैस चूल्हा पहुंचाने को क्रांति मानती है। 

इसी दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने प्रदेश में कांग्रेसियों के हाल पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि यहां सब अपने आप को मुख्यमंत्री मान रहे हैं और प्रदेश अध्यक्ष सीडी बना रहे हैं। 

आम सभा को भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल पर जमकर वार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष होने की गरिमा को उन्होंने भंग कर दिया।

Web Title: chhattisgarh polls 2018: ghanaram sahu joins bjp

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे