बिहार में बदलाव, 91.15 करोड़ रुपए खर्च कर 20 सरकारी स्कूल को मॉडर्न बनाने की तैयारी?, प्राइवेट स्कूल की तरह सुविधा, ये सुविधाएं...

By एस पी सिन्हा | Published: February 4, 2025 04:21 PM2025-02-04T16:21:05+5:302025-02-04T16:22:12+5:30

बिहारः 20 स्कूलों में स्मार्ट क्लास, म्यूजिक क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, कॉन्सर्ट हॉल, कंप्यूटर लैब, वायरलेस कंप्यूटर नेटवर्क, आर्गेनिक फार्मिंग , लैब, स्कूलों में सोलर एनर्जी, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सहित अन्य सुविधाएं होगी।

Changes Bihar preparation make Rs 91-15 crore spent 20 government schools modern facilities like private schools these cm nitish kumar | बिहार में बदलाव, 91.15 करोड़ रुपए खर्च कर 20 सरकारी स्कूल को मॉडर्न बनाने की तैयारी?, प्राइवेट स्कूल की तरह सुविधा, ये सुविधाएं...

सांकेतिक फोटो

Highlightsस्कूलों में मेट्रो सिटीज में चल रहे प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर विकसित करेगा।स्कूलों को सुपर स्कूल बनाने के लिए 2026 तक का लक्ष्य रखा गया है।स्कूलों के रूप में विकसित करने के लिए 91.15 करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे।

पटनाः बिहार में शिक्षा विभाग की तरफ से सरकारी स्कूलों को मॉडर्न बनाने की तैयारी शुरू हो गई। सरकारी स्कूलों को महंगे प्राइवेट स्कूलों के समान सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इन सुपर स्कूलों में अब डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास, खेल परिसर और कॉन्सर्ट हॉल जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। शिक्षा विभाग ने इसके लिए बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से 20 स्कूलों का चयन किया है, जिनमें राजधानी पटना के चार स्कूल भी शामिल हैं। इन सभी चयनित स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों की तरह विकसित किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने बताया कि फिलहाल राज्य के 20 स्कूलों को मॉडर्न स्कूल के रूप में विकसित का निर्णय हुआ है। विभाग अपनी निगरानी में इन स्कूलों में मेट्रो सिटीज में चल रहे प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर विकसित करेगा।

इन 20 स्कूलों में स्मार्ट क्लास, म्यूजिक क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, कॉन्सर्ट हॉल, कंप्यूटर लैब, वायरलेस कंप्यूटर नेटवर्क, आर्गेनिक फार्मिंग , लैब, स्कूलों में सोलर एनर्जी, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सहित अन्य सुविधाएं होगी। शिक्षा विभाग के मुताबिक अगर इन 20 स्कूलों में यह योजना सफल रही तो अगले चरण में दूसरे चरण में फिर 20 स्कूलों को चिह्नित करके विकसित किया जाएगा। फिलहाल, इन स्कूलों को सुपर स्कूल बनाने के लिए 2026 तक का लक्ष्य रखा गया है।

विभाग के अनुसार पहले चरण में 20 स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों के रूप में विकसित करने के लिए 91.15 करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे। विभाग ने स्कूलों को पैसे का आवंटन बिल्डिंग की स्थिति, एरिया, लोकेशन और इससे छात्रों को होने वाले फायदे को ध्यान में रख करके किया है।

सभी मानकों को परखने के बाद विभाग ने 7 स्कूलों को लगभग 35 करोड़ रुपए, 5 स्कूलों को 32 करोड़ रुपए और 8 स्कूलों को 24 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की है। पटना कॉलेजिएट, बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल (पटना), शहीद राजेंद्र सिंह उच्च विद्यालय (गर्दनीबाग), राजकीय बालिका उच्च विद्यालय गर्दनीबाग (पटना), जिला स्कूल छपरा, राजकीय उच्च विद्यालय तारापुर (मुंगेर), राम लखन सिंह यादव उच्च विद्यालय महुली (मुंगेर), जनता उच्च विद्यालय जीवछ घाट (दरभंगा), राजकीय इंटर विद्यालय मुजफ्फरपुर, राजकीय प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, तुर्की (मुजफ्फरपुर), राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (भागलपुर), लोकनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय(भागलपुर), जिला स्कूल (गया), रंगलाल उच्च माध्यमिक विद्यालय, शेरघाटी (गया), अंचित शाह उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेलोरी (पूर्णिया), राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (पूर्णिया), राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, छपरा, प्लस टू बीकेडी उच्च माध्यमिक विद्यालय, दरभंगा, ली एकेडमी फारबिसगंज, (अररिया) और पंचगछिया प्रियव्रत उच्च विद्यालय, सहरसा को चुना गया है।

Web Title: Changes Bihar preparation make Rs 91-15 crore spent 20 government schools modern facilities like private schools these cm nitish kumar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे