ISRO प्रमुख के सिवन का ऐलान, अगले साल हो सकता है चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण

By भाषा | Published: January 1, 2020 02:06 PM2020-01-01T14:06:07+5:302020-01-01T14:06:07+5:30

देश के तीसरे चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 पर काम चल रहा है और प्रक्षेपण अगले साल तक के लिए टल सकता है।

Chandrayan-3 approved by govt, project ongoing: ISRO chief K Sivan | ISRO प्रमुख के सिवन का ऐलान, अगले साल हो सकता है चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण

तीसरे चंद्रयान मिशन से संबंधित सभी गतिविधियां सुचारू रूप से चल रही हैं।

Highlightsदेश के तीसरे चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 पर काम चल रहा है भारत 2020 में चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण करेगा।

इसरो ने बुधवार को ऐलान किया कि देश के तीसरे चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 पर काम चल रहा है और प्रक्षेपण अगले साल तक के लिए टल सकता है। इस घोषणा से पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था कि भारत 2020 में चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण करेगा।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इसरो प्रमुख के. सिवन ने कहा कि तीसरे चंद्रयान मिशन से संबंधित सभी गतिविधियां सुचारू रूप से चल रही हैं।

उन्होंने कहा कि इसमें पहले की तरह लैंडर, रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल होगा।

परियोजना की लागत पर सिवन ने कहा, ‘‘इस मिशन पर 250 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।’’ उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण अगले साल तक के लिए टल सकता है।

Web Title: Chandrayan-3 approved by govt, project ongoing: ISRO chief K Sivan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे