चक्रवात से हुई क्षति का जायजा लेने केंद्रीय दल पश्चिम बंगाल पहुंचा
By भाषा | Published: June 7, 2021 12:58 AM2021-06-07T00:58:06+5:302021-06-07T00:58:06+5:30
कोलकाता, छह जून चक्रवात यास से पश्चिम बंगाल में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए सात सदस्य अंतर मंत्रालीय केंद्रीय दल (आईएमसीटी) रविवार शाम कोलकाता पहुंचा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस दल का नेतृत्व केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एस के शाही कर रहे हैं। उम्मीद है कि केंद्रीय दल नौ जून तक यहां क्षति का आकलन पूरा करके दिल्ली लौट जाएगा।
अधिकारी ने बताया कि सोमवार को आईएमसीटी दीघा और पूर्व मेदिनीपुर के मंदारमणि जाएगा, जहां राज्य सरकार के अधिकारी चक्रवात से पहुंची क्षति से उन्हें अवगत कराएंगे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।