CBI ने नाइजीरिया से माँगी नितिन संदेसरा की जानकारी, पाँच हजार करोड़ लेकर फरार है ये गुजराती कारोबारी

By भाषा | Published: September 25, 2018 07:48 PM2018-09-25T19:48:10+5:302018-09-25T19:48:10+5:30

5300 करोड़ रुपये की बैंकिंग धोखाधड़ी मामले में नितिन संदेसरा की जांच की जा रही है। यह कदम इस रिपोर्ट के बाद उठाया गया कि संदेसरा अपने परिवार के सदस्यों के साथ संयुक्त अरब अमीरात से नाइजीरिया भाग गया है।

CBI asks interpol wing nigeria for confirm businessman nitin sandesara | CBI ने नाइजीरिया से माँगी नितिन संदेसरा की जानकारी, पाँच हजार करोड़ लेकर फरार है ये गुजराती कारोबारी

CBI ने नाइजीरिया से माँगी नितिन संदेसरा की जानकारी, पाँच हजार करोड़ लेकर फरार है ये गुजराती कारोबारी

नई दिल्ली, 25 सितंबर:सीबीआई ने नाइजीरिया के इंटरपोल प्रकोष्ठ से यह पुष्टि करने को कहा है कि क्या गुजरात स्थित स्टर्लिंग बायोटेक कंपनी का फरार प्रवर्तक नितिन संदेसरा उनके देश में है। 

उल्लेखनीय है कि 5300 करोड़ रुपये की बैंकिंग धोखाधड़ी मामले में नितिन संदेसरा की जांच की जा रही है। यह कदम इस रिपोर्ट के बाद उठाया गया कि संदेसरा अपने परिवार के सदस्यों के साथ संयुक्त अरब अमीरात से नाइजीरिया भाग गया है। भारत की नाइजीरिया के साथ कोई प्रत्यर्पण संधि नहीं है। इस मामले में संदेसरा के परिवार के सदस्य भी आरोपी हैं।

एजेंसी ने कहा है कि संदेसरा और उसके परिवार के सदस्यों के ठिकानों के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। रिपोर्टों के बाद, एजेंसी ने संदेसरा और उसके परिवार के सदस्यों की जानकारी के लिए नाइजीरियाई इंटरपोल अधिकारियों से संपर्क किया।

एजेंसी ने अक्तूबर में स्टर्लिंग बायोटेक, उसके निदेशक चेतन जयंतीलाल संदेसरा, दीप्ति चेतन संदेसरा, राजभूषण ओमप्रकाश दीक्षित, नितिन जयंतील संदेसरा और विलास जोशी, चार्टर्ड अकाउंटेंट हेमंत हाथी, आंध्र बैंक के पूर्व निदेशक अनूप गर्ग और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने आंध्र बैंक की अगुआई वाले बैंकों के एक समूह से 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज लिया था जो गैर-निष्पादित संपत्ति में बदल गया है।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि 31 दिसंबर, 2016 को समूह की कंपनियों पर कुल 5,383 करोड़ रुपये का लंबित बकाया था। सीबीआई ने आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को रिश्वत देने के आरोप में कंपनी के खिलाफ अगस्त में मामला दर्ज किया था।

Web Title: CBI asks interpol wing nigeria for confirm businessman nitin sandesara

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे