बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थकों को पुलिस से उलझना पड़ा भारी, 37 के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: December 10, 2019 05:52 AM2019-12-10T05:52:27+5:302019-12-10T05:52:27+5:30

मध्य प्रदेशः शनिवार देर रात करीब 8 बजे भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के साथ कार्यकर्ता थाने पहुंचे थे. सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर कांग्रेस के विधायक गोवर्धन दांगी के खिलाफ मामला दर्ज करवाना चाहती थीं. इसी बीच कार्यकर्ताओं ने थाने में काफी देर तक हंगामा किया और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई.

case filed against 37 supporters of 37 BJP MP Pragya Singh Thakur in bhopal | बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थकों को पुलिस से उलझना पड़ा भारी, 37 के खिलाफ मामला दर्ज

File Photo

Highlightsकांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लेकर पुलिस से बदतमीजी करना सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थकों को भारी पड़ गया. पुलिस ने पार्षद रविंद्र यति सहित 37 लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया है, जिसमें 12 लोगों को नामजद और 25 अन्य को आरोपी बनाया गया है.

कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लेकर पुलिस से बदतमीजी करना सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थकों को भारी पड़ गया. पुलिस ने पार्षद रविंद्र यति सहित 37 लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया है, जिसमें 12 लोगों को नामजद और 25 अन्य को आरोपी बनाया गया है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

गौरतलब है कि शनिवार देर रात करीब 8 बजे भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के साथ कार्यकर्ता थाने पहुंचे थे. सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर कांग्रेस के विधायक गोवर्धन दांगी के खिलाफ मामला दर्ज करवाना चाहती थीं. इसी बीच कार्यकर्ताओं ने थाने में काफी देर तक हंगामा किया और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई. 

कमला नगर थाने में प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थकों का पुलिस से बदतमीजी करने का वीडियो सामने आया है, जिसमें कार्यकर्ता राधा सेंगर थाने में पुलिस अधिकारियों के ऊपर चूड़ी फेंकने का प्रयास करती नजर आ रही हैं, वहीं पार्षद रविंद्र यति ने पुलिस को वर्दी उतरवाने की धमकी दी थी.

जानकारी के अनुसार भाजपा पार्षद रविंद्र यति की टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस नेता वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेंगे. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. माना जा रहा है कि जल्द ही नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है.

Web Title: case filed against 37 supporters of 37 BJP MP Pragya Singh Thakur in bhopal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे