Coronavirus Update: मक्का से लौटे 35 लोगों के खिलाफ घर में पृथक रहने के निर्देशों का पालन नहीं करने पर मामला दर्ज

By भाषा | Published: March 31, 2020 07:31 PM2020-03-31T19:31:21+5:302020-03-31T19:31:21+5:30

उमरा करने वाले सभी यात्री विमान से सऊदी अरब से मुंबई पहुंचे थे। जहां पर जांच के बाद सभी लोगों को कोरोना वायरस संदिग्ध की मोहर लगाई गई थी। इन लोगों को घरों में पृथक रहने के निर्देश दिए गए थे।

Case filed against 35 people who returned from Mecca for not following instructions to remain isolated at home | Coronavirus Update: मक्का से लौटे 35 लोगों के खिलाफ घर में पृथक रहने के निर्देशों का पालन नहीं करने पर मामला दर्ज

मक्का से लौटे 35 लोगों के खिलाफ घर में पृथक रहने के निर्देशों का पालन नहीं करने पर मामला दर्ज!

Highlights25 फरवरी को उमरा करने के लिए सऊदी अरब गए थे 35 लोग।सभी लोग लगातार पुलिस को गुमराह करते हुए पीलीभीत पहुंच गए। 

पीलीभीत: मक्का से लौटे दो लोगों के कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए जाने के बाद पुलिस ने मक्का से यहां लौटे 35 लोगों के खिलाफ घर में पृथक रहने के निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में मामजा दर्ज किया है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाना अमरिया क्षेत्र के रहने वाले 35 लोग 25 फरवरी को उमरा करने के लिए सऊदी अरब गए थे। सभी लोगों की 20 मार्च को वतन वापसी हुई थी। 

उमरा करने वाले सभी यात्री विमान से सऊदी अरब से मुंबई पहुंचे थे। जहां पर जांच के बाद सभी लोगों को कोरोना वायरस संदिग्ध की मोहर लगाई गई थी। इन लोगों को घरों में पृथक रहने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे से बाहर निकलने के बाद सभी लोगों ने मोहर को खास स्प्रे से छुड़ा दिया और लगातार पुलिस को गुमराह करते हुए पीलीभीत पहुंच गए। 

उन्होंने बताया कि यहां पर इनकी दोबारा जांच होनी थी, लेकिन इन्होंने निशान मिटा कर लोगों को चकमा दे दिया। उन्होंने बताया कि बाद में इनमें से एक मां और बेटे के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद सारे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। अमरिया के थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें कोरोना संक्रमित माँ वेटे का नाम भी शामिल है।

Web Title: Case filed against 35 people who returned from Mecca for not following instructions to remain isolated at home

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे