CAA Protest: कांग्रेस का सत्याग्रह, सोनिया गांधी ने राज घाट पर पढ़ा 'संविधान की प्रस्तावना' का पाठ

By स्वाति सिंह | Published: December 23, 2019 04:55 PM2019-12-23T16:55:56+5:302019-12-23T17:01:17+5:30

राजघाट पर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और कार्यसमिति के सदस्य सहित पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हुए हैं।

CAA Protest: Satyagraha of Congress, Sonia Gandhi reads 'Preamble to Constitution' at Raj Ghat | CAA Protest: कांग्रेस का सत्याग्रह, सोनिया गांधी ने राज घाट पर पढ़ा 'संविधान की प्रस्तावना' का पाठ

CAA Protest: कांग्रेस का सत्याग्रह, सोनिया गांधी ने राज घाट पर पढ़ा 'संविधान की प्रस्तावना' का पाठ

Highlightsकांग्रेस ने 'सत्याग्रह' का आह्वान किया है। सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और राहुल गांधी ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा।

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस ने 'सत्याग्रह' का आह्वान किया है। यहां पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और कार्यसमिति के सदस्य सहित पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हुए हैं। इस मौके पर सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और राहुल गांधी ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा।

बाद में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिंदी और कई अन्य नेताओं ने देश की अलग अलग भाषाओं में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी।

नागरिकता संशोधन कानून और हालिया विरोध प्रदर्शनों में छात्रों पर हुए बल प्रयोग की पृष्ठभूमि में मुख्य विपक्षी दल ने सत्याग्रह का आयोजन किया।

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ किसी भी प्रदर्शन में राहुल गांधी पहली बार शामिल हुए हैं। वह पिछले दिनों दक्षिण कोरिया के दौरे पर थे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल,एके एंटनी, गुलाम नबी आजाद, केसी वेणुगोपाल, आनंद शर्मा, दिग्विजय सिंह और बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता भी इसमें शामिल हुए।

महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर कांग्रेस का सत्याग्रह आरंभ होने से पहले राहुल और प्रियंका ने युवाओं, छात्रों और अन्य लोगों से इसमें शामिल होने का आह्वान किया। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ और प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में सत्याग्रह का आयोजन किया गया है।

Web Title: CAA Protest: Satyagraha of Congress, Sonia Gandhi reads 'Preamble to Constitution' at Raj Ghat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे