Bypoll results 2022: 10 सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने 5 सीट पर किया कब्जा, जानें कांग्रेस और आप का हाल, किस सीट पर किसने मारी बाजी

By सतीश कुमार सिंह | Published: June 26, 2022 07:32 PM2022-06-26T19:32:46+5:302022-06-26T19:39:00+5:30

Bypoll results 2022: त्रिपुरा में सर्वाधिक चार सीट हैं, जहां उपचुनाव में वोट डाले गये थे। इन सीटों में अगरतला, जुबराजनगर, सूरमा और टाउन बारदोवाली शामिल हैं। 

Bypoll results 2022 seven Assembly and three Lok Sabha seats June 26 BJP won 5 seat SAD (Amritsar) one Congress two and one seat each AAP and YSRCP | Bypoll results 2022: 10 सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने 5 सीट पर किया कब्जा, जानें कांग्रेस और आप का हाल, किस सीट पर किसने मारी बाजी

निर्वाचन आयोग ने सात विधानसभा क्षेत्रों और तीन लोकसभा सीटों के लिए परिणाम घोषित किए।

Highlightsउत्तर प्रदेश के रामपुर और आजमगढ़ व पंजाब के संगरूर लोकसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव हुआ था।दिल्ली का राजिंदर नगर, झारखंड के रांची जिले का मंदार और आंध्र प्रदेश का आत्माकुरु सीट शामिल हैं।सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आजम खान और पंजाब के सीएम भगवंत मान का राजनीतिक भविष्य दांव पर था।

Bypoll results 2022: दिल्ली और पांच अन्य राज्यों की तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था। 23 जून को मतदान और 26 जून को मतगणना पूरा हुआ। इस उपचुनाव में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आजम खान और पंजाब के सीएम भगवंत मान का राजनीतिक भविष्य दांव पर था।

निर्वाचन आयोग ने सात विधानसभा क्षेत्रों और तीन लोकसभा सीटों के लिए परिणाम घोषित किए। भाजपा ने तीन लोकसभा सीटों में से दो पर जीत हासिल की और एक शिअद (अमृतसर) को मिली। सात विधानसभा सीटों में से, भाजपा ने तीन, कांग्रेस ने दो और एक-एक सीट AAP और YSRCP के खाते में गई।

भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा से टाउन बारदोवाली, जुबराजनगर और सूरमा विधानसभा सीटों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की रामपुर और आजमगढ़ संसदीय सीट जीती। पार्टी आंध्र प्रदेश के आत्मकुर विधानसभा क्षेत्र में वाईएसआरसीपी से हार गई, जहां मेकापति विक्रम रेड्डी को विजेता घोषित किया गया था।

आप ने पंजाब के संगरूर लोकसभा उपचुनाव में हार मान ली और शिअद (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान को उनकी जीत पर बधाई दी। दुर्गेश पाठक ने दिल्ली में पार्टी के लिए राजिंदर नगर विधानसभा उपचुनाव जीता। कांग्रेस के सुदीप रॉय बर्मन ने अगरतला निर्वाचन क्षेत्र की सीट जीती, जिससे पार्टी को त्रिपुरा विधानसभा में एकमात्र सदस्य मिला।

अधिकारियों के मुताबिक, पार्टी ने झारखंड की मंदार विधानसभा सीट भी जीती है। उत्तर प्रदेश में हुए लोकसभा उपचुनाव में आजमगढ़ सीट पर भोजपुरी गायक और अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव को आठ हजार से अधिक मतों से पराजित कर दिया। 

पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान ने रविवार को जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी व राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार गुरमेल सिंह को 5,822 मतों से हराया।

रांची के मांडर विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को 23517 मतों से पराजित कर जीता है। रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के नतीजों से उत्साहित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन परिणामों के जरिये जनता ने वर्ष 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ‘दूरगामी संदेश’ दे दिया है।

आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस आत्मकुरू सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने में कामयाब रही। एसपीएस नेल्लेर जिले की इस सीट पर 23 जून को हुए उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार ने 82,888 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की है। नतीजे रविवार को घोषित किए गए। वाईएसआर कांग्रेस के उम्मीदवार एम विक्रम रेड्डी 1,02,241 वोट मिले, जबकि भाजपा के जी भरत कुमार यादव को 19,353 मत ही मिले।

(इनपुट एजेंसी)

Web Title: Bypoll results 2022 seven Assembly and three Lok Sabha seats June 26 BJP won 5 seat SAD (Amritsar) one Congress two and one seat each AAP and YSRCP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे