Bypoll 2022: तीन लोकसभा और राजेंद्र नगर सहित 7 विधानसभा सीटों पर 23 जून को उपचुनाव, जानें मतगणना कब

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 25, 2022 09:13 PM2022-05-25T21:13:41+5:302022-05-25T21:21:45+5:30

Bypoll 2022: देश के छह राज्यों में तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 23 जून को होंगे। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Bypoll 2022 for 3 Lok Sabha and 7 assembly seats June 23 results on June 26 Punjab, Uttar Pradesh, Tripura, Andhra Pradesh, Delhi, & Jharkhand | Bypoll 2022: तीन लोकसभा और राजेंद्र नगर सहित 7 विधानसभा सीटों पर 23 जून को उपचुनाव, जानें मतगणना कब

दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव की घोषणा की गई है।

Highlightsमतगणना 26 जून को होगी।उपचुनाव के लिए अधिसूचना 30 मई को जारी की जाएगी।अखिलेश यादव और मोहम्मद आजम खान के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई हैं।

Bypoll 2022: पंजाब, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, दिल्ली और झारखंड में संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव 23 जून 2022 को होंगे। वोटों की गिनती 26 जून को होगी। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को पांच राज्यों और दिल्ली के संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया।

लोकसभा सीटों में उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर हैं जो क्रमश: समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और मोहम्मद आजम खान के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई हैं। एक लोकसभा सीट पंजाब के संगरूर की है जिसे भगवंत मान ने राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बाद छोड़ा है।

जिन सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे, उनमें दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट है जो आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा ने राज्यसभा सदस्य बनने के बाद छोड़ी है। अन्य विधानसभा सीटों में झारखंड की मंदार, आंध्र प्रदेश की अतमाकुर और त्रिपुरा की अगरतला, टाउन बोरदोवाली, सुरमा और जुबराजगनर सीट हैं।

दिल्लीः दिल्ली में सभी की निगाहें हैं। दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव की घोषणा की गई है। पिछले महीने विधायक राघव चड्ढा के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई है। 1993 और 2003 के बीच लगातार तीन चुनाव जीतने वाली भगवा पार्टी के साथ भाजपा का गढ़ माने जाने वाले राजेंद्र नगर को 2008 में कांग्रेस ने जीता था और 2013 में भाजपा ने फिर से जीता था। लेकिन AAP के विजेंद्र गर्ग थे, जिन्होंने 2015 में सीट जीती थी और राघव चड्ढा ने 2020 में इसे जीता था।

पंजाबः पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट पर 23 जून को मतदान होगा। पंजाब विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री बने इसके सांसद भगवंत मान के इस्तीफे के कारण उपचुनाव जरूरी हो गया है। मान ने पहली बार 2014 में सीट जीती थी। 2019 के लोकसभा चुनावों में निर्वाचन क्षेत्र को बरकरार रखा था।

उत्तर प्रदेश उपचुनावः उत्तर प्रदेश उपचुनाव में जिन दो सीटों पर मतदान होगा, वे हैं आजमगढ़ और रामपुर की संसदीय सीटें। इन निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के सहयोगी आजम खान ने किया था। यादव जहां करहल से विधानसभा के लिए चुने गए, वहीं खान ने रामपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीता है।

त्रिपुराः  उत्तर-पूर्वी त्रिपुरा राज्य की चार सीटों पर अगरतला, टाउन बोरदोवाली, सूरमा और जुबराजनगर हैं। जुबराजनगर से पूर्व अध्यक्ष रामेंद्र चंद्र देवनाथ की मृत्यु के बाद उपचुनाव हो रहे हैं, जबकि भाजपा के तीन विधायक सुदीप रॉय बर्मन और आशीष कुमार साहा और आशीष दास क्रमशः कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।

आंध्र प्रदेशः आंध्र प्रदेश के अतमाकुर विधानसभा क्षेत्र में 23 जून को उपचुनाव होंगे। विधायक, आंध्र प्रदेश राज्य के उद्योग, वाणिज्य और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी के निधन के कारण हो रहे हैं। वाईएसआर कांग्रेस नेता का इस साल 22 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

झारखंडः झारखंड में मंदार विधानसभा क्षेत्र में 23 जून को मतदान होना है।

 

Web Title: Bypoll 2022 for 3 Lok Sabha and 7 assembly seats June 23 results on June 26 Punjab, Uttar Pradesh, Tripura, Andhra Pradesh, Delhi, & Jharkhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे