आगरा में खेत में बकरी के घुसने पर दबंगों ने पिता-पुत्र की गोली मार कर की हत्या

By भाषा | Published: January 22, 2021 09:52 PM2021-01-22T21:52:45+5:302021-01-22T21:52:45+5:30

Bullies shot dead father-son on entry of goat into farm in Agra | आगरा में खेत में बकरी के घुसने पर दबंगों ने पिता-पुत्र की गोली मार कर की हत्या

आगरा में खेत में बकरी के घुसने पर दबंगों ने पिता-पुत्र की गोली मार कर की हत्या

आगरा, 22 जनवरी उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बसौनी क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर खेत में बकरी के प्रवेश कर जाने के बाद दबंगों ने पिता-पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां पिता को मृत घोषित कर दिया गया जबकि पुत्र की गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान बसौनी के गांव निवासी भीकम सिंह (55) और उनके बेटे जितेंद्र (22) के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि दोनों पिता पुत्र गांव के बाहर बकरी चरा रहे थे। तभी एक बकरी गांव के ही ज्ञान सिंह के खेत में चली गयी। जिस पर दोनों के बीच गर्मा गर्म बहस हो गयी और सिंह ने दोनों को गोली मार दी ।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी ज्ञान सिंह की गिरफ्तारी के लिये दबिश दी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bullies shot dead father-son on entry of goat into farm in Agra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे