बीएसएफ के चिकित्सा प्रमुख की कोविड-19 के कारण मृत्यु हुई

By भाषा | Published: June 12, 2021 11:47 PM2021-06-12T23:47:32+5:302021-06-12T23:47:32+5:30

BSF medical chief dies due to COVID-19 | बीएसएफ के चिकित्सा प्रमुख की कोविड-19 के कारण मृत्यु हुई

बीएसएफ के चिकित्सा प्रमुख की कोविड-19 के कारण मृत्यु हुई

नयी दिल्ली, 12 जून सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के चिकित्सा विभाग के प्रमुख डॉ नवीन राम की शनिवार को कोविड के बाद की जटिलताओं के कारण मृत्यु हो गई। वह 63 वर्ष के थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महानिरीक्षक रैंक के अधिकारी कोविड के बाद स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते एक महीने से अधिक समय तक मध्य दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने बताया कि राम ने कोविड टीके की दोनों खुराक ली हुई थी।

राम सीमा सुरक्षा बल के निदेशक (चिकित्सा) थे। बीएसएफ के पास लगभग 2.65 लाख कर्मी हैं और इसे मुख्य रूप से पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ भारत की सीमाओं की रक्षा करने का काम सौंपा गया है।

बीएसएफ ने एक संदेश में राम के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसमें कहा गया है, ‘‘डीजी (महानिदेशक) और सभी रैंक के अधिकारियों ने 12 जून, 2021 को बीएसएफ के आईजी / निदेशक डॉ नवीन राम के असामयिक और दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया।’’

बीएसएफ ने ट्वीट किया, ‘‘प्रहरी परिवार (बीएसएफ परिवार) इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BSF medical chief dies due to COVID-19

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे