मणिपुर के मुख्यमंत्री के भाई को किया गया अगवा, कोलकाता पुलिस ने उन्हें मुक्त कराया

By भाषा | Published: December 14, 2019 06:47 PM2019-12-14T18:47:18+5:302019-12-14T18:47:18+5:30

पुलिस ने शनिवार को बताया शुक्रवार को पांच लोग खिलौने वाली बंदूक लेकर यहां न्यू टाऊन इलाके में सिंह के किराये के मकान में घुस गये और उन्हें व उनके एक सहयोगी को वहां से अगवा कर लिया। बाद में आरोपियों ने सिंह की पत्नी को फोन किया और 15 लाख रूपये की फिरौती मांगी।

Brother of Manipur Chief Minister kidnapped, Kolkata Police frees him | मणिपुर के मुख्यमंत्री के भाई को किया गया अगवा, कोलकाता पुलिस ने उन्हें मुक्त कराया

मणिपुर पुलिस को इस घटना के बारे में बता दिया गया है और जांच में उसकी सहायता मांगी गयी है। 

Highlightsमणिपुर के CM एन बिरेन सिंह के भाई तोंगब्राम लुखोई सिंह के अपार्टमेंट में घुस गये और उनका अपहरण कर लिया। उन्हें मुक्त करा लिया और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर पांच लोग यहां मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह के भाई तोंगब्राम लुखोई सिंह के अपार्टमेंट में घुस गये और उनका अपहरण कर लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने हालांकि कुछ ही घंटे में उन्हें मुक्त करा लिया और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनमें दो मणिपुर के रहने वाले हैं।

पुलिस ने शनिवार को बताया शुक्रवार को पांच लोग खिलौने वाली बंदूक लेकर यहां न्यू टाऊन इलाके में सिंह के किराये के मकान में घुस गये और उन्हें व उनके एक सहयोगी को वहां से अगवा कर लिया। बाद में आरोपियों ने सिंह की पत्नी को फोन किया और 15 लाख रूपये की फिरौती मांगी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार सिंह की पत्नी की शिकायत पर पुलिस हरकत में आयी। उसने शुक्रवार शाम को ही दोनों को मुक्त कराया और मध्य कोलकाता के बनियापुकुर से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पांच आरोपियों में दो मणिपुर के, दो कोलकाता के और एक पंजाब के हैं। पुलिस को बेनियापुकुर में आरोपियों के ठिकाने पर छापे के दौरान उनके पास से दो वाहन और तीन खिलौने वाली बंदूक और दो लाख रूपये नकद मिले।

पुलिस अधिकारी ने कहा , ‘‘ यह पैसे के लिए अपहरण कांड जान पड़ता है। आरोपी मणिपुर के किसी व्यक्ति के लिये काम कर रहे थे। इसी व्यक्ति ने पूरी साजिश रची थी।’’ पुलिस पांचों से पूछताछ कर रही है। अधिकारी ने कहा कि कोलकाता के दो आरोपियों का पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। अधिकारी के अनुसार मणिपुर पुलिस को इस घटना के बारे में बता दिया गया है और जांच में उसकी सहायता मांगी गयी है। 

Web Title: Brother of Manipur Chief Minister kidnapped, Kolkata Police frees him

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे