महाराष्ट्र में 31 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, ये नियम मानने हैं जरूरी

By स्वाति सिंह | Published: June 29, 2020 03:28 PM2020-06-29T15:28:23+5:302020-06-29T20:36:40+5:30

महाराष्ट्र में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 5,493 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,64,626 हो गई।

Breaking News: Maharashtra extended lockdown till 31 July due to Coronavirus | महाराष्ट्र में 31 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, ये नियम मानने हैं जरूरी

देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही हैं।

Highlightsमहाराष्ट्र में अब 31 जुलाई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया गया है।इससे पहले 30 जून तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया था।

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को कहा कि राज्य में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। राज्य में मौजूदा लॉकडाउन 20 जून को समाप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस दिन लॉकडाउन हटाने की बात से रविवार को इनकार कर दिया था।

मुख्य सचिव अजॉय मेहता की ओर से सोमवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि मास्क लगाने, शारीरिक दूरी, सभाओं पर पाबंदी और अन्य नियमों का पालन जारी रहना चाहिये। सरकार ने सलाह दी है कि जहां तक संभव हो सके घर से ही काम किया जाए। मेहता के आदेश में कहा गया है कि निजी कार्यालय 10 प्रतिशत कर्मचारियों या 10 लोगों के साथ काम कर सकते हैं।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 5,493 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,64,626 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, कोविड-19 से और 156 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 7,429 हो गया।

महाराष्ट्र: लॉकडाउन में इन शर्तों का करना होगा पालन  

महाराष्ट्र के चीफ सेक्रटरी अजॉय मेहता की तरफ से लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश जारी किया गया. इस दौरान केवल जरूरी वस्तुओं की दुकानें (दूध, सब्जी और दवाइयां) खुलती रही हैं, उसी तरह उन्हें छूट जारी रहेगी। 

वहीं, ऑड-इवन डे में दूसरी दुकानों को भी खोला जा सकता है। इसके साथ ही दफ्तरों में सीमित संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति होगी। मिशन बिगिन अगेन के तहत राज्य सरकार के सभी विभागों को पहले जारी की गई गाइडलाइंस का सख्ती से पालने करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश में कहा गया है कि स्थानीय परिस्थितियों के मुताबिक संबंधित जिला कलेक्टर, म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर जरूरी प्रतिबंध लागू कर सकते हैं।  अधिकारी ने बताया कि जान गंवाने वाले 156 लोगों में से 60 मौत बीते 48 घंटों के दौरान हुईं जबकि अन्य की मौत पहले हुई थी। अधिकारी ने बताया कि दिन में 2,230 लोगों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई जिससे ठीक हुए लोगों की संख्या 86,575 हो गई है। राज्य में अब भी 70,607 मरीज इलाजरत हैं। अब तक 9,23,502 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के लिए जांच की गई है।

Web Title: Breaking News: Maharashtra extended lockdown till 31 July due to Coronavirus

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे