आज इन खबरों पर रहेगी नजर, पीएम मोदी श्रीलंका की यात्रा पर, विश्वकप में भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला

By पल्लवी कुमारी | Published: June 9, 2019 07:50 AM2019-06-09T07:50:12+5:302019-06-09T07:50:12+5:30

श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए बम धमाके के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यहां पहली यात्रा होगी। श्रीलंका बम धमाके में  250 लोगों की मौत हो गई थी।

breaking news 9 June narendra modi visit Sri Lanka wc india vs Australia | आज इन खबरों पर रहेगी नजर, पीएम मोदी श्रीलंका की यात्रा पर, विश्वकप में भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला

नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

Highlightsपीएम मोदी आज श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के साथ बैठक भी करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल यात्रा के तीसरे दिन कोझिकोड में आज रोड शो करेंगे। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज  (9 जून)  को श्रीलंका की संक्षिप्त यात्रा हैं। पीएम मोदी की श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए बम धमाके के बाद ये पहली यात्रा है। श्रीलंका बम धमाके में  250 लोगों की मौत हो गई थी। पीएम मोदी श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के साथ बैठक भी करेंगे। श्रीलंका में पीएम मोदी की ये तीसरी यात्रा होगी। 

क्रिकेट विश्वकप-2019 में आज  (9 जून) भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। मुकाबला दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। इससे पहले भारत एक मैच साउथ अफ्रीक के साथ खेल कर जीत चुका है। 

मौसम विभाग के मुताबिक केरल में आज मानसून आने की संभावना है। वहां कई इलाकों में आज बारिश हो सकती है। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधीकेरल यात्रा के तीसरे दिन कोझिकोड में आज रोड शो करेंगे। 

Web Title: breaking news 9 June narendra modi visit Sri Lanka wc india vs Australia

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे