ब्रेकिंग न्यूज: कोरोना संकट के बीच बड़ी खबर, भारत ने 14 अप्रैल तक लगाया इंटरनेशनल फ्लाइट पर बैन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 26, 2020 06:40 PM2020-03-26T18:40:49+5:302020-03-26T19:06:21+5:30

भारत ने 14 अप्रैल तक सभी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट पर बैन लगा दिया है। 

Breaking: coronavirus outbreak amid Corona crisis, India banned international flight till 14 April 2020 | ब्रेकिंग न्यूज: कोरोना संकट के बीच बड़ी खबर, भारत ने 14 अप्रैल तक लगाया इंटरनेशनल फ्लाइट पर बैन

ब्रेकिंग न्यूज: कोरोना संकट के बीच बड़ी खबर, भारत ने 14 अप्रैल तक लगाया इंटरनेशनल फ्लाइट पर बैन

Highlightsपिछले 24 घंटे में 43 नए केस आए हैं और 4 नई डेथ रिपोर्ट हुई है। भारत सरकार ने लोगों को दवाओं की डिलीवरी घर तक पहुंचने की अनुमति दी। अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी।

कोरोना संकट के बीच बड़ी खबर सामने आई है। भारत ने 14 अप्रैल तक सभी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट पर बैन लगा दिया है। नागर विमानन महानिदेशालय ने जानकारी देते हुए कहा कि यह तय किया गया है कि 14 अप्रैल, 2020 से 6:30 बजे तक अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री सेवाएं बंद रहेंगी। यह अनुमोदित अंतर्राष्ट्रीय ऑल-कार्गो परिचालन और उड़ानों पर लागू नहीं होगा। 

वहीं, कोरोना पर ताजा अपडेट देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल  ने कहा कि देश में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 629 हैं। इसके साथ ही 13 डेथ रिपोर्ट हुई हैं। पिछले 24 घंटे में 43 नए केस आए हैं और 4 नई डेथ रिपोर्ट हुई है। भारत सरकार ने लोगों को दवाओं की डिलीवरी घर तक पहुंचने की अनुमति दी। अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी।

आज देश में हर वो चीज़ की जा रही हैं जिसे लोगों में सामाजिक दूरी बने। जैसे सब्जी बाज़ार में लोगों में सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए ज़मीन पर लाइन बनाई गई। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव, पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही है। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन, आपूर्ति या वितरण प्रभावित न हो। राज्य प्रवासी श्रमिकों को राज्य भोजन और आश्रय प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं।

Web Title: Breaking: coronavirus outbreak amid Corona crisis, India banned international flight till 14 April 2020

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे