बिहार के सासाराम में बम विस्फोट, 5 घायल; सामने आई वजह, जानें बिहार पुलिस ने क्या कहा?
By अनिल शर्मा | Published: April 2, 2023 07:19 AM2023-04-02T07:19:25+5:302023-04-02T10:37:44+5:30
सासाराम के डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अधिकारी फिलहाल सभी कोणों से जांच कर रहे हैं और विस्फोट का कारण अज्ञात है।

बिहार के सासाराम में बम विस्फोट, 5 घायल; सामने आई वजह, जानें बिहार पुलिस ने क्या कहा?
पटना: बिहार के सासाराम के शेरगंज इलाके में शनिवार को बम विस्फोट हुआ जिसमें 5 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, शहर में एक निजी संपत्ति पर अवैध विस्फोटकों को संभालने के दौरान यह घटना हुई। घटना के बाद घायलों को बीती रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं डीएम धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक, घायलों को बीएचयू अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि रोहतास के सासाराम में बम विस्फोट की घटना स्थल से एक स्कूटी बरामद हुई है। विधि विज्ञान प्रयोग शाला (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। घटना को रामनवमी पर हुई हिंसा से जोड़कर देखा जा रहा है। जिसप बिहार पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह सांप्रदायिक घटना नहीं लगती।
उधर, रोहतास पुलिस ने 'सासाराम में एक समुदाय के डर से हिंदू अपना घर छोड़ रहे हैं' की मीडिया रिपोर्ट्स पर कहा कि यह पूरी तरह निराधार और बेतुकी अफवाह है। किसी ने अपना मोहल्ला नहीं छोड़ा है। हम आम जनता से अपील करते हैं कि ऐसी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस ने कहा कि सासाराम में स्थिति शांतिपूर्ण और सामान्य है।
#UPDATE | Information was received about the incident of a bomb blast in Sasaram of Rohtas. A scooty has also been recovered. FSL team is reaching the spot to investigate. Prima facie it does not appear to be a communal incident: Bihar police pic.twitter.com/rXuRMOnyri
— ANI (@ANI) April 1, 2023
गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को बिहार के सासाराम से झड़प की खबरें सामने आई थीं। रामनवमी के जुलूस के बाद दो गुटों में झड़प हो गई थी। झड़प में पथराव और आगजनी की सूचना मिली थी। जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी।