अज्ञात महिला का शव मिला

By भाषा | Published: January 27, 2021 04:30 PM2021-01-27T16:30:22+5:302021-01-27T16:30:22+5:30

Body of unknown woman found | अज्ञात महिला का शव मिला

अज्ञात महिला का शव मिला

नोएडा, 27 जनवरी थाना दादरी क्षेत्र के बाईपास के पास बुधवार दोपहर एक अज्ञात महिला का शव पुलिस को मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को शक है कि महिला की हत्या की गई है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि 27 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि थाना दादरी क्षेत्र के बाईपास के पास स्थित महावीर धर्म कांटा के नजदीक सड़क किनारे अज्ञात महिला का शव पड़ा है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अपर उपायुक्त ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Body of unknown woman found

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे