भाजपा के निशिकांत दुबे ने बांग्लादेश की सीमा से घुसपैठ का मुद्दा उठाया, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया, लोकसभा में हंगामा

By भाषा | Published: July 1, 2019 04:14 PM2019-07-01T16:14:27+5:302019-07-01T16:14:27+5:30

दुबे ने दावा किया कि ये लोग जिन्ना के वारिस और समर्थक हैं। जिन्ना ने बंगाल, असम और कश्मीर को पाकिस्तान के साथ मिलाने की बात कही थी। कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के साथ मिलकर देश का बंटवारा कराया। इस पर तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के सदस्यों शोर-शराबा शुरू कर दिया।

BJP's Nishikant Dubey raised the issue of infiltration from the Bangladesh border, attributed to the Congress and Trinamool Congress, a ruckus in the Lok Sabha | भाजपा के निशिकांत दुबे ने बांग्लादेश की सीमा से घुसपैठ का मुद्दा उठाया, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया, लोकसभा में हंगामा

दुबे ने दावा किया कि ये लोग जिन्ना के वारिस और समर्थक हैं। जिन्ना ने बंगाल, असम और कश्मीर को पाकिस्तान के साथ मिलाने की बात कही थी।

Highlightsकांग्रेस के कई सदस्य यह कहते सुने गए कि भाजपा सदस्य ने असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया है।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वह इसका संज्ञान लेंगे कि क्या कोई असंसदीय शब्द बोला गया है।

लोकसभा में सोमवार को उस वक्त जमकर हंगामा हुआ जब भाजपा के निशिकांत दुबे ने बांग्लादेश की सीमा से घुसपैठ का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस इस समस्या के लिए जिम्मेदार हैं।

सदन में शून्य काल के दौरान दुबे ने घुसपैठ का मुद्दा उठाया और कहा कि पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) लागू की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस जैसी पार्टी घुसपैठियों की मदद कर रही है। ये लोग चुनिंदा ढंग से बातों को रखते हैं। पहलू खान और सोहराबुद्दीन की बात करते हैं। पहलू के मामले में राजस्थान की कांग्रेस की सरकार ने भी कह दिया कि वह गो तस्कर था।

दुबे ने दावा किया कि ये लोग जिन्ना के वारिस और समर्थक हैं। जिन्ना ने बंगाल, असम और कश्मीर को पाकिस्तान के साथ मिलाने की बात कही थी। कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के साथ मिलकर देश का बंटवारा कराया। इस पर तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के सदस्यों शोर-शराबा शुरू कर दिया।

कांग्रेस के कई सदस्य यह कहते सुने गए कि भाजपा सदस्य ने असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया है। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वह इसका संज्ञान लेंगे कि क्या कोई असंसदीय शब्द बोला गया है।

कांग्रेस के के. सुधाकरन ने दक्षिण भारत के समुद्री क्षेत्र में मछुआरों को श्रीलंका द्वारा गिरफ्तार किए जाने का मुद्दा उठाया और कहा कि विदेश मंत्रालय को इस मामले को वहां की सरकार के समक्ष उठाना चाहिए। भाजपा के सीपी जोशी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के बावजूद पीएसीएल के निवेशकों का पैसा वापस नहीं मिला है और ऐसे में सरकार को इस पर कदम उठाना चाहिए। भाजपा के अशोक कुमार यादव, पुष्पेंद्र सिंह चंदेल और कई अन्य सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र के मुद्दे उठाए। 

Web Title: BJP's Nishikant Dubey raised the issue of infiltration from the Bangladesh border, attributed to the Congress and Trinamool Congress, a ruckus in the Lok Sabha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे