झारखंड में जनाकांक्षाओं का प्रतिबिंब होगा बीजेपी का संकल्प पत्र, लोगों से मांगे सुझाव

By भाषा | Published: October 18, 2019 05:57 AM2019-10-18T05:57:06+5:302019-10-18T05:57:06+5:30

झारखंडः विष्णु दयाल राम ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से पार्टी का प्रयास रहेगा कि प्रदेश की 3.19 करोड़ जनता से उनके सुझाव के माध्यम से सीधे तौर पर जुड़ें क्योंकि यही सुझाव 2019 के विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र का आधार होंगे।

BJP's election manifesto will be the reflection of people's aspirations in Jharkhand says VD ram | झारखंड में जनाकांक्षाओं का प्रतिबिंब होगा बीजेपी का संकल्प पत्र, लोगों से मांगे सुझाव

File Photo

Highlightsपलामू सांसद एवं राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बनी घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष विष्णु दयाल राम ने गुरुवार को यहां कहा कि राज्य में भाजपा का संकल्प पत्र जनाकांक्षाओं का प्रतिबिंब होगा।विष्णु दयाल राम ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 2019 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ‘नया झारखंड अभियान’ प्रारंभ कर रही है।

पलामू सांसद एवं राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बनी घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष विष्णु दयाल राम ने गुरुवार को यहां कहा कि राज्य में भाजपा का संकल्प पत्र जनाकांक्षाओं का प्रतिबिंब होगा। विष्णु दयाल राम ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 2019 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ‘नया झारखंड अभियान’ प्रारंभ कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान अगले पांच साल के एजेंडा को तैयार करने और लोगों की उम्मीदों एवं सुझावों को एकत्रित करने का प्रयास है तथा प्रत्येक झारखंडवासी को नए झारखंड के निर्माण की प्रक्रिया में शामिल करने का एक अभियान है।

राम ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से पार्टी का प्रयास रहेगा कि प्रदेश की 3.19 करोड़ जनता से उनके सुझाव के माध्यम से सीधे तौर पर जुड़ें क्योंकि यही सुझाव 2019 के विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र का आधार होंगे। उन्होंने कहा कि जनता के सुझावों का वास्तविक प्रतिबिम्ब बनने के लिए यह अभियान अनेक माध्यमों से जनता के बीच पहुँचने का प्रयास करेगा।

उन्होंने बताया कि लोग अपने सुझावों को नया झारखंड अभियान के अंतर्गत अपनी सुविधानुसार विभिन्न माध्यम से पार्टी को भेज सकते हैं। राम ने कहा कि लोग 6357171717 नंबर पर मिस्ड कॉल करके अपने सुझाव दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा लोग अपने सुझाव फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकते हैं। 

Web Title: BJP's election manifesto will be the reflection of people's aspirations in Jharkhand says VD ram

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे