चिदंबरम भाजपा पर हमला, कहा- बालाकोट के नाम पर लोगों का ध्यान भटकाकर लोकसभा चुनाव जीता

By भाषा | Published: December 7, 2019 06:21 AM2019-12-07T06:21:38+5:302019-12-07T06:21:38+5:30

लोकसभा के बाद हरियाणा, महाराष्ट्र में चुनाव हुए और अब झारखंड की बारी है। उन्होंने कहा कि झारखंड चुनाव में बीस प्रतिशत महिलाओं को कांग्रेस ने टिकट दिया है। यह बहुत ही खुशी की बात है

BJP won the Lok Sabha elections by diverting public attention in the name of Balakot: Chidambaram | चिदंबरम भाजपा पर हमला, कहा- बालाकोट के नाम पर लोगों का ध्यान भटकाकर लोकसभा चुनाव जीता

चिदंबरम भाजपा पर हमला, कहा- बालाकोट के नाम पर लोगों का ध्यान भटकाकर लोकसभा चुनाव जीता

Highlightsकांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को यहां दावा किया कि इस बार के लोकसभा चुनाव भाजपा ने बालाकोट, पुलवामा जैसे राष्ट्रवाद के मुद्दों पर लोगों का ध्यान भटका कर जीत लिया।उन्होंने कहा कि इस समय भारत के राजनीतिक इतिहास में बदलाव का क्षण है और झारखंड की जनता इसे समझकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

आईएनएक्स मीडिया घोटाले में दो दिन पहले उच्चतम न्यायालय के आदेश पर जमानत पर रिहा हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को यहां दावा किया कि इस बार के लोकसभा चुनाव भाजपा ने बालाकोट, पुलवामा जैसे राष्ट्रवाद के मुद्दों पर लोगों का ध्यान भटका कर जीत लिया।

उन्होंने कहा कि इस समय भारत के राजनीतिक इतिहास में बदलाव का क्षण है और झारखंड की जनता इसे समझकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। पूर्व वित्त एवं गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। चिदंबरम ने झारखंड की जनता से भाजपा को हर हाल में सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने की अपील की।

जब चिदंबरम से पूछा गया कि आखिर लोकसभा चुनाव के बाद क्या बदला है जो जनता उनकी बात सुन लेगी तो उन्होंने कहा कि संसद के चुनाव भाजपा ने लोगों का ध्यान बंटाकर, राष्ट्रवाद के मुद्दे पर, पुलवामा, बालाकोट पर, सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर जीता है। लेकिन लोकसभा के बाद हरियाणा, महाराष्ट्र में चुनाव हुए और अब झारखंड की बारी है। उन्होंने कहा कि झारखंड चुनाव में बीस प्रतिशत महिलाओं को कांग्रेस ने टिकट दिया है। यह बहुत ही खुशी की बात है

Web Title: BJP won the Lok Sabha elections by diverting public attention in the name of Balakot: Chidambaram

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे