हिमाचल उपचुनाव में भाजपा दोनों सीटे जीतकर उन्हें बरकरार रखेगी : मुख्यमंत्री ठाकुर

By भाषा | Published: October 12, 2019 05:55 AM2019-10-12T05:55:34+5:302019-10-12T05:55:34+5:30

 हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सम्मेलन में भारतीय नेताओं के अलावा विदेशों से भी कई मंत्री शिरकत करेंगे जिससे धर्मशाला को एक अलग पहचान मिलेगी।’’ 

BJP will retain both seats in Himachal by-election: Chief Minister Thakur | हिमाचल उपचुनाव में भाजपा दोनों सीटे जीतकर उन्हें बरकरार रखेगी : मुख्यमंत्री ठाकुर

हिमाचल उपचुनाव में भाजपा दोनों सीटे जीतकर उन्हें बरकरार रखेगी : मुख्यमंत्री ठाकुर

Highlightsजयराम ठाकुर ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि भाजपा 21 अक्टूबर को दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में जीत दर्ज कर उन्हें बरकरार रखेगी। ठाकुर ने कहा कि सम्मेलन में भारतीय नेताओं के अलावा विदेशों से भी कई मंत्री शिरकत करेंगे जिससे धर्मशाला को एक अलग पहचान मिलेगी।’’ 

 हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि भाजपा 21 अक्टूबर को दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में जीत दर्ज कर उन्हें बरकरार रखेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्मशाला और पच्छाद सीट पर भारी बहुमत से दोबारा जीत दर्ज करेगी।

यहां सिद्धपुर में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि केंद्र और हिमाचल प्रदेश में एक ही पार्टी की सरकार विकास के लिए अच्छे संकेत है और इसके लिए जनता का समर्थन जरूरी है। मुख्यमंत्री ने लोगों से धर्मशाला में भाजपा प्रत्याशी विशाल नेहरिया के पक्ष में मतदान करने की अपील की। ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार धर्मशाला को सबसे आकर्षित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ चामुंडा-हिमानी रोपवे का पहला चरण पूरा गया है और बाकी का काम जल्द पूरा किया जाएगा। पिछले दस साल से केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर का मामला राजनीतिक कारणों से नजरअंदाज किया गया और राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद विश्वविद्यालय के देहरा और धर्मशाला परिसरों की आधारशिला रखी गई जिसे यथाशीघ्र स्थापित किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने निवेशक सम्मेलन के लिए धर्मशाला को चुना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साल में दूसरी बार यहां पहुंचेंगे क्योंकि धर्मशाला उनके दिल के करीब है। ’’ ठाकुर ने कहा कि सम्मेलन में भारतीय नेताओं के अलावा विदेशों से भी कई मंत्री शिरकत करेंगे जिससे धर्मशाला को एक अलग पहचान मिलेगी।’’ 

Web Title: BJP will retain both seats in Himachal by-election: Chief Minister Thakur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे