भाजपा ने साधा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना, लगाए कई गंभीर आरोप

By भाषा | Published: May 3, 2021 09:00 PM2021-05-03T21:00:51+5:302021-05-03T21:18:20+5:30

भाजपा महासचिव व पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ममता जी की जीत के बाद उनके कार्यकर्ता जश्न मना रहे है और भाजपा कार्यकर्ताओं के घर तोड़ रहे है। अब तक 9 से ज़्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है।’’

BJP targets Mamata for violence after results in Bengal | भाजपा ने साधा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना, लगाए कई गंभीर आरोप

कैलाश विजयवर्गीय। (फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlights कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उनकी पार्टी चुनावी नतीजों पर आत्ममंथन करेगी। विजयवर्गीय ने यह भी बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन कर पार्टी के खराब प्रदर्शन के बारे में जानकारी ली। कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।

भाजपा ने सोमवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य में उसके नौ से अधिक कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। पार्टी ने इस हिंसा के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा तथा उनके समर्थकों व सदस्यों को जिम्मेदार ठहराया। 

भाजपा नेता ने इस ट्वीट के साथ हिंसा की घटनाओं से संबंधित एक वीडियो भी साझा किया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी पश्चिम बंगाल सरकार से विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने के लिए हिंसा की घटनाओं पर रिपोर्ट मांगी है। ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में शानदार सफलता दर्ज की। 

भाजपा महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने ट्वीट किया, ‘‘ममता बनर्जी सुन लीजिए। राज्य के लोगों ने आपको जनादेश दिया और उनकी रक्षा करना आपका कर्तव्य है। लेकिन आप कभी ममता रखने वाली मुख्यमंत्री नहीं रहीं। इस बार हम अपने 18 सांसदों और 77 विधायकों के साथ आपका जोरदार मुकाबला करेंगे।’’ 

उल्लेखनीय है कि चुनावी नतीजे आने के बीच ही रविवार को राज्य के कई हिस्सों से हिंसा की घटनाएं सामने आने लगी थीं। इसके मद्देनजर ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं से राज्य में शांति बनाए रखने की अपील की थी।

Web Title: BJP targets Mamata for violence after results in Bengal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे