जूनागढ़ निकाय चुनावः भाजपा को 60 में से 51 सीट, कांग्रेस को सिर्फ 01, BJP की जबरदस्त जीत

By भाषा | Published: July 23, 2019 06:25 PM2019-07-23T18:25:20+5:302019-07-23T18:25:20+5:30

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) चार सीटों पर जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही। निगम की कुल 60 सीटों में से 56 सीटों पर चुनाव हुआ जबकि तीन सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को निर्विरोध चुन लिया गया। एक अन्य सीट पर भाजपा प्रत्याशी का पर्चा खारिज कर दिया गया।

BJP retains Junagadh Municipal Corporation in Gujarat by securing 51 seats; Congress wins just one | जूनागढ़ निकाय चुनावः भाजपा को 60 में से 51 सीट, कांग्रेस को सिर्फ 01, BJP की जबरदस्त जीत

मोदी ने भाजपा की जीत पर जूनागढ़ नगर निकाय के मतदाताओं को धन्यवाद कहा।

Highlightsराकांपा ने चार सीटों पर जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया है। कांग्रेस को इस चुनाव में बुरी हार का सामना करना पड़ा।कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर-4 पर सामान्य सीट से मंजुलाबेन पंसारा को जीत मिली है।

भाजपा ने मंगलवार को जूनागढ़ नगर निगम (जेएमसी) चुनाव में जबरदस्त जीत के साथ निगम पर कब्जा बरकरार रखा। भाजपा को 60 सदस्यीय निगम में 51 सीटों पर जीत मिली जबकि कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर जीत नसीब हुई।

जूनागढ़ नगर निगम की 56 सीटों पर 21 जुलाई को हुए चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित किये गए। भाजपा ने इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले सात सीटें ज्यादा जीती हैं। पिछले चुनाव में उसे 44 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) चार सीटों पर जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही। निगम की कुल 60 सीटों में से 56 सीटों पर चुनाव हुआ जबकि तीन सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को निर्विरोध चुन लिया गया। एक अन्य सीट पर भाजपा प्रत्याशी का पर्चा खारिज कर दिया गया।

राकांपा ने चार सीटों पर जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया है। कांग्रेस को इस चुनाव में बुरी हार का सामना करना पड़ा और वह 15 सीटों से सिर्फ एक सीट पर आ गई। कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर-4 पर सामान्य सीट से मंजुलाबेन पंसारा को जीत मिली है।

भाजपा की जीत से गदगद राज्य इकाई के अध्यक्ष जीतू वाघानी ने कहा, "इस बड़ी जीत के लिये हम जूनागढ़ के लोगों के शुक्रगुजार हैं। कांग्रेस को एक ही सीट पर जीत मिली, जो दर्शाता है कि पार्टी लोगों की स्मृति से लुप्त हो रही है। जूनागढ़ के लोगों ने नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व पर भरोसा जताया।" 

मोदी ने भाजपा की जीत पर जूनागढ़ नगर निकाय के मतदाताओं को धन्यवाद कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जूनागढ़ नगर निकाय में और गुजरात के अन्य जिला और तालुका पंचायतों के उपचुनाव में भाजपा की जीत पर लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि राज्य ने हमेशा विकास की राजनीति पर अपना भरोसा रखा है।

भाजपा ने मंगलवार को जूनागढ़ नगर निगम में 60 सीटों में 51 सीटें हासिल कर नगर निकाय पर कब्जा बनाए रखा। यहां कांग्रेस को महज एक सीट मिल पायी। उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात के लोगों ने विकास की राजनीति पर हमेशा अपना भरोसा बनाए रखा है। बहुत-बहुत धन्यवाद।’’ 

Web Title: BJP retains Junagadh Municipal Corporation in Gujarat by securing 51 seats; Congress wins just one

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे