झारखंड: JMM की चुंबन प्रतियोगिता पर उठाए BJP ने सवाल, कहा- यह रोम और लंदन नहीं

By एस पी सिन्हा | Published: December 5, 2018 05:52 PM2018-12-05T17:52:11+5:302018-12-05T17:52:11+5:30

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि साइमन मरांडी ने दिखा दिया है कि वह और उनकी पार्टी द्वारा झारखंड की परंपराओं की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

bjp raised the issue of jmm kissing competition | झारखंड: JMM की चुंबन प्रतियोगिता पर उठाए BJP ने सवाल, कहा- यह रोम और लंदन नहीं

Demo Pic

झारखंड के पाकुड़ में झामुमो के द्वारा आयोजित की जाने वाली चुंबन प्रतियोगिता विवादों में घिर गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पाकुड में 15 दिसंबर को चुंबन प्रतियोगिता आयोजित करने को लेकर झामुमो विधायक साइमन मरांडी की निंदा की है और इस बार भाजपा की सरकार ऐसे प्रतियोगिता का आयोजन किसी भी कीमत में नहीं होने देने की चेतावनी जारी की है।   

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि साइमन मरांडी ने दिखा दिया है कि वह और उनकी पार्टी द्वारा झारखंड की परंपराओं की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की अश्लील प्रतियोगिता को सही ठहराना झामुमो नेता की भ्रष्ट मानसिक स्थिति को दर्शाता है। 

उन्होंने कहा कि साइमन मरांडी ने पिछले वर्ष भी ऐसी ही प्रतियोगिता कराई थी, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड की छवि खराब हुई थी। जनता के आक्रोश के कारण झामुमो ने उस समय नाटक करते हुए साइमन मरांडी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई़।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि झामुमो विधायक साइमन मरांडी भूल जाते हैं कि यह यह रोम और लंदन नहीं है। पाश्चात्य संस्कृति यहां लागू नहीं हो सकती। झामुमो साइमन मरांडी पर कार्रवाई करे, नहीं तो माना जायेगा कि इसमें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की सहमति है। ऐसे कार्यों की निंदा होनी चाहिए।

Web Title: bjp raised the issue of jmm kissing competition

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे