जींद में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने फूंका बिगुल,  हरियाणा में 75 से अधिक सीटें जिताने का आह्वान किया

By भाषा | Published: August 16, 2019 06:48 PM2019-08-16T18:48:09+5:302019-08-16T18:48:24+5:30

शाह ने यहां आयोजित ‘आस्था रैली’ को संबोधित करते हुए कहा कि वह पार्टी के अध्यक्ष के नाते जब भी हरियाणा में झोली लेकर आए हैं तो हरियाणा वालों ने उनकी झोली कमल के फूलों से भरकर भेजी है। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले विधानसभा चुनाव में आया तो पूर्ण बहुमत की सरकार बनवा दी।

BJP President and Home Minister Amit Shah in Jind(Haryana): We are again going to form government in Haryana, with 2/3rd majority. | जींद में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने फूंका बिगुल,  हरियाणा में 75 से अधिक सीटें जिताने का आह्वान किया

शाह ने कहा कि जींद की इसी धरती पर पांडवों ने महाभारत के युद्ध से पहले जयंती देवी मंदिर बनाकर यहां पूजा करते हुए जीत का आशीर्वाद लिया था।

Highlightsलोकसभा चुनाव में आया तो मोदीजी के नेतृत्व में 300 सीटों का लक्ष्य पार करवा दिया।इस बार भी जब चुनाव होगा, तो वीर भूमि फिर एक बार फिर मनोहर लाल को आशीर्वाद देगी।

केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को हरियाणा में जाट समुदाय के गढ़ जींद से राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए इस बार 75 से अधिक सीटें जिताने का आह्वान किया।

शाह ने यहां आयोजित ‘आस्था रैली’ को संबोधित करते हुए कहा कि वह पार्टी के अध्यक्ष के नाते जब भी हरियाणा में झोली लेकर आए हैं तो हरियाणा वालों ने उनकी झोली कमल के फूलों से भरकर भेजी है। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले विधानसभा चुनाव में आया तो पूर्ण बहुमत की सरकार बनवा दी।

लोकसभा चुनाव में आया तो मोदीजी के नेतृत्व में 300 सीटों का लक्ष्य पार करवा दिया। इस बार भी जब चुनाव होगा, तो वीर भूमि फिर एक बार फिर मनोहर लाल को आशीर्वाद देगी। शाह ने कहा कि जींद की इसी धरती पर पांडवों ने महाभारत के युद्ध से पहले जयंती देवी मंदिर बनाकर यहां पूजा करते हुए जीत का आशीर्वाद लिया था।

आज वह भी जींद की इस धरती से भाजपा के चुनावी अभियान का आगाज कर रहे हैं और प्रदेश की जनता से पार्टी के लिए इस बार 75 सीटें मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में 75 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि जनता हमें इसके अनुरूप सफल बनाएगी।

उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कांग्रेस और चौटाला परिवार पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में हरियाणा जमीन के व्यापार के लिए जाना जाता था।

सरकारें बिल्डरों के हाथ में कठपुतली बनकर खेलती थीं। हालांकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार ने भ्रष्टाचार को अतीत बना दिया। रैली का आयोजन बीरेंद्र सिंह द्वारा किया गया था। 

Web Title: BJP President and Home Minister Amit Shah in Jind(Haryana): We are again going to form government in Haryana, with 2/3rd majority.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे