भाजपा के जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों का बहिष्कार करना चाहिए : अजित सिंह

By भाषा | Published: February 27, 2021 09:10 PM2021-02-27T21:10:23+5:302021-02-27T21:10:23+5:30

BJP people's representatives and ministers should be boycotted: Ajit Singh | भाजपा के जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों का बहिष्कार करना चाहिए : अजित सिंह

भाजपा के जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों का बहिष्कार करना चाहिए : अजित सिंह

बागपत (उप्र), 27 फरवरी राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख चौधरी अजीत सिंह ने शनिवार को केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला करते हुये कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों का बहिष्कार कर देना चाहिए।

जवाहर इंटर कॉलेज बामनोली में शनिवार को आयोजित किसान पंचायत में अजित सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर हमले किये। उन्होंने कहा कि अगर कृषि कानून लागू हुए तो किसान की जमीन बिक जाएगी, किसान फिर गुलाम हो जाएगा। भाजपा सरकार सिर्फ सपने दिखाती है, इनके जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों का बहिष्‍कार करना चाहिए।

रालोद मुखिया सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि वह सपने दिखाने और झूठ बोलने का काम करते हैं। वह गरीबों और किसानों के नहीं पूंजीपतियों के प्रधानमंत्री हैं।

रालोद मुखिया ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने किसानों का बकाया 15 दिन में देने की बात कही थी लेकिन भुगतान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों को गन्ना का भुगतान नहीं किया गया। सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने शुगर मिलों को जब्त करने का कानून बनाया था, इस कानून को 2014 में भाजपा सरकार ने समाप्त कर दिया।

सिंह ने कहा कि किसान कर्ज में डूबा है। तीन कृषि कानूनों पर सरकार किसानों से बात करती, लोकसभा में बात रखी जाती लेकिन कुछ नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि 200 से अधिक किसान आंदोलन में मर गए और प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट तक नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP people's representatives and ministers should be boycotted: Ajit Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे