भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार को उम्मीदवार बनाया

By भाषा | Published: November 27, 2020 09:53 PM2020-11-27T21:53:48+5:302020-11-27T21:53:48+5:30

BJP nominates former Bihar Deputy Chief Minister Sushil Kumar for Rajya Sabha by-election | भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार को उम्मीदवार बनाया

भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार को उम्मीदवार बनाया

नयी दिल्ली, 27 नवम्बर भाजपा ने शुक्रवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को राज्य में राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया।

ऊपरी सदन के लिए मोदी का चुना जाना लगभग तय है क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का राज्य विधानसभा में बहुमत है।

राजद के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी गठबंधन द्वारा चुनाव लड़ने की स्थिति में इस सीट के लिए 14 दिसम्बर को चुनाव होगा।

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक और केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी।

लोजपा के बिहार राजग से बाहर आकर अपने बलबूते बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के फैसले के साथ ही भाजपा ने इस सीट पर फिर से अपना दावा करने का निर्णय लिया था जो उसने अपने कोटे से पासवान को दी थी।

भाजपा नेतृत्व ने बिहार में अपने प्रमुख नेताओं में से एक मोदी को राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाये नहीं रखने का फैसला किया था।

इसके बजाय दो अन्य नेताओं तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को उपमुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP nominates former Bihar Deputy Chief Minister Sushil Kumar for Rajya Sabha by-election

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे