पीएम मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने सभी को चौंकाया, लोकसभा के नए स्पीकर होंगे ओम बिरला

By रामदीप मिश्रा | Published: June 18, 2019 10:13 AM2019-06-18T10:13:51+5:302019-06-18T12:28:47+5:30

कोटा से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि अभी उनके नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

BJP MP Om Birla from Kota likely to be the NDA candidate for the post of Lok Sabha Speaker | पीएम मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने सभी को चौंकाया, लोकसभा के नए स्पीकर होंगे ओम बिरला

File Photo

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के आलाकमान ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया है। दरअसल, कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह की जोड़ी लोकसभा अध्यक्ष के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के नाम की घोषणा कर सकती है, लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लगता दिखाई दे रहा है। खबरों की मानें तो लोकसभा के नए अध्यक्ष कोटा से बीजेपी सांसद ओम बिरला होंगे। 

समाचार एजेंसी के अनुसार, कोटा से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि अभी उनके नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 



राजस्थान में कोटा-बूंदी संसदीय सीट से जीतने वाले बिरला को अगर नामित किया जाता है तो वह आसानी से अध्यक्ष बन जाएंगे क्योंकि सदन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत है। अगर आवश्यक हुआ तो इस पद के लिए चुनाव बुधवार को कराया जा सकता है।

बताते चले कि लोकसभा अध्यक्ष बनने की कतार में मेनका गांधी, राधामोहन सिंह, रमापति राम त्रिपाठी, एसएस अहलुवालिया और डॉ. वीरेंद्र कुमार थे, लेकिन पार्टी ने ओम बिड़ला को लोकसभा अध्यक्ष बनाने का मन बनाया है। 

सूत्रों ने बताया कि लोकसभा उपाध्यक्ष का पद बीजू जनता दल (बीजद) को इस बार दिया जा सकता है तथा कटक से सांसद भृर्तुहरि महताब का नाम इस पद के लिए विचार किया जा रहा है। महताब को 2017 में सर्वोत्तम सांसद के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सोलहवीं लोकसभा में उपाध्यक्ष पद पर अन्नाद्रमुक के एम थम्बी दुरै को आसीन किया गया था। सत्रहवीं लोकसभा की पहली बैठक 17 जून को होगी। अध्यक्ष पद के लिए 19 जून को चुनाव होगा। निचले सदन में भाजपा नीत राजग के पास करीब दो तिहाई बहुमत होने के कारण लोकसभा अध्यक्ष पद इसी के पास जाना तय है।

जानिए कौन हैं ओम बिरला

ओम बिरला का जन्म 4 दिसम्बर,1962 को राजस्थान के कोटा में हुआ था। वह कोटा लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। इससे पहले वह 2003, 2008 व 2013 में राजस्थान विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। दिसम्बर, 2003 से 2013 तक लगातार तीन बार राजस्थान विधानसभा सदस्य रहे। उनकी रुचि राष्ट्र सेवा, समाज सेवा एवं निर्धन, असहाय, जरूरतमंद लोगों की विभिन्न माध्यमों से मदद करना।


Web Title: BJP MP Om Birla from Kota likely to be the NDA candidate for the post of Lok Sabha Speaker

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे