प्रियंका गांधी के पहनावे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- दिल्ली में जींस-टॉप और क्षेत्र में...

By धीरज पाल | Published: February 10, 2019 12:21 PM2019-02-10T12:21:06+5:302019-02-10T12:21:06+5:30

लांकि प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाए जाने के बाद बीजेपी के नेता उन पर विवादिय बयान दे रहे हैं। इससे पहले सांसद सुब्रमण्यम स्वामी और बिहार के मंत्री विनोद नरायण भी विवादित  बयान दे चुके हैं। 

BJP MP Harish Dwivedi Controversial Statement On Priyanka Gandhi jeans-tops in Basti | प्रियंका गांधी के पहनावे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- दिल्ली में जींस-टॉप और क्षेत्र में...

प्रियंका गांधी के पहनावे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- दिल्ली में जींस-टॉप और क्षेत्र में...

प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने के बाद लगातार उनपर टिप्पणियां की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद हरीश द्विवेदी ने उनकी राजनैतिक भविष्यवाणी और पहनावे को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश के बस्ती से सासंद हरीश द्विवेदी ने प्रियंका के पहनावे पर कहा कि प्रियंका गांधी जब दिल्ली में रहती  हैं तो जींस और टॉप्स में रहती हैं और जब क्षेत्र में आती हैं तो साड़ी और सिंदूर लगा कर आती हैं। 

इसके अलावा उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की जोड़ी फेल है। बता दें कि हरीश द्विवेदी यूपी के बस्ती से भारतीय जनता पार्टी के सांसद है। हालांकि प्रियंका गांधी को  पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाए जाने के बाद बीजेपी के नेता उनपर विवादिय बयान दे रहे हैं। इससे पहले सांसद सुब्रमण्यम स्वामी और बिहार के मंत्री विनोद नरायण भी विवादित  बयान दे चुके हैं। 

सुब्रमण्यम स्वामी ने दिया था ये बयान

इससे पहले बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रियंका गांधी पर व्यक्तिगत हमला बोला था। उन्होंने कहा कि था प्रियंका गांधी को एक ऐसी बीमारी है जो सार्वजनिक जीवन के अनुकूल नहीं है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक स्वामी ने कहा, 'उसको एक बीमारी है जो सार्वजनिक जीवन में अनुकूल और उपयुक्त नहीं है। उसको बाइपोलारिटी कहते हैं। यानी उसकी हिंसावादी चरित्र दिखाई पड़ती है। लोगों को पीटती है। पब्लिक को पता होना चाहिए कि कब संतुलन खो बैठेगी, किसी को पता नहीं।'

बीजेपी के मंत्री ने की थी खूबसूरती पर टिप्पणी

भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के मंत्री विनोद नारायण झा ने शुक्रवार को एक विवादित बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ‘बेहद खूबसूरत’ हैं और इसके अलावा उनमें कोई और गुण नहीं है. 

उनकी पार्टी को यह याद रखना चाहिए कि सुंदरता से वोट नहीं मिलते.जन स्वास्थ्य और अभियंत्रिकी मंत्री झा के इस बयान को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने खारिज कर दिया है. साथ ही विपक्षी कांग्रेस-राजद ने संयुक्तरूप से उन पर महिलाओं के प्रति ‘विकृत’ रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी की मांग की है।

Web Title: BJP MP Harish Dwivedi Controversial Statement On Priyanka Gandhi jeans-tops in Basti

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे