BJP विधायक का विवादित बयान- 'गैर-कानूनी तरीके से रह रहे मुसलमानों को गोली मार देनी चाहिए'

By भारती द्विवेदी | Published: August 1, 2018 09:43 AM2018-08-01T09:43:13+5:302018-08-01T09:43:13+5:30

BJP MLA T. Raja Singh Controversy:अपने एक दूसरे मैसेज में कहा है कि देश की सुरक्षा के लिए यहां गैर-कानूनी तरीके से रह रहे सभी मुसलमानों को उनके देश वापस भेजा जाना चाहिए और अगर वे नहीं जाते हैं तो उन्हें बंदूक की नोक पर निकाला जाना चाहिए।

Bjp mla sparks controversy by saying that illegal Muslim residents should be shot | BJP विधायक का विवादित बयान- 'गैर-कानूनी तरीके से रह रहे मुसलमानों को गोली मार देनी चाहिए'

BJP MLA T. Raja Singh Controversy

नई दिल्ली, 1 अगस्त: तेलंगाना से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक टी राजा सिंह लोध ने अवैध बांग्लादेशी प्रवासी और रोहिंग्या को लेकर एक विवादित बयान दिया है। विधायक ने कहा है- 'अगर अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या समुदाय के लोग अपने देश से शराफत से नहीं जाते तो उन्हें गोली मार देनी चाहिए।' विधायक ने ये विवादित बयान सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके कहा है। 


दरअसल असम में अभी राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC ) को लेकर बवाल मचा हुआ है। वहां पर 40 लाख लोगों पर अपनी नागरिकता साबित करने की समस्या आ गई है। विधायक टी राजा ने उन्हीं 40 लाख लोगों को टारगेट करके ये बयान दिया है। अपने वीडियो में विधायक टी राजा ये कहते दिखते हैं- 'इस तरह के अवैध प्रवासियों को बाकी देशों में भी गोली मार दी गई या बाहर खदेड़ा गया। 1971 के युद्ध के दौरान बड़ी संख्या में बांग्लादेशियों ने असम में घुसपैठ की, जहां 40 लाख लोग अब भी अवैध तरीके से रह रहे हैं। बांग्लादेश के अवैध प्रवासी भारत को बर्बाद करने की साजिश’ के तहत देश में बसे हैं।'

विधायक का कहना है कि अवैध तरह से रह रहे लोगों को वापस बांग्लादेश भेजने की जिम्मेदारी सरकार की है।विधायक यही नहीं रुको, उन्होंने अपने एक दूसरे मैसेज में कहा है कि देश की सुरक्षा के लिए यहां गैर-कानूनी तरीके से रह रहे सभी मुसलमानों को उनके देश वापस भेजा जाना चाहिए और अगर वे नहीं जाते हैं तो उन्हें बंदूक की नोक पर निकाला जाना चाहिए।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

English summary :
BJP MLA T. Raja Singh from Hyderabad again in limelight by saying that illegal Muslim residents should be shot who refused to leave India.


Web Title: Bjp mla sparks controversy by saying that illegal Muslim residents should be shot

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे