गुजरात चुनाव के लिए भाजपा के जारी किया घोषणापत्र, केजी से पीजी तक सभी लड़कियों को मुफ्त शिक्षा, समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा

By अनिल शर्मा | Published: November 26, 2022 01:49 PM2022-11-26T13:49:50+5:302022-11-26T13:56:49+5:30

दो दशकों से अधिक समय से राज्य पर भाजपा के नियंत्रण का गढ़ माना जाने वाला गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गृह राज्य है। राज्य में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) भी दौड़ में हैं।

BJP manifesto for Gujarat elections Free of cost education to all girls in Guj from KG to PG | गुजरात चुनाव के लिए भाजपा के जारी किया घोषणापत्र, केजी से पीजी तक सभी लड़कियों को मुफ्त शिक्षा, समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा

गुजरात चुनाव के लिए भाजपा के जारी किया घोषणापत्र, केजी से पीजी तक सभी लड़कियों को मुफ्त शिक्षा, समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा

Highlightsभाजपा ने घोषणापत्र में पार्टी ने लड़कियों के लिए ‘केजी से पीजी’ तक मुफ्त शिक्षा का भी वादा किया। आयुष्मान भारत योजना के तहत चिकित्सा बीमा कवर की राशि को10 लाख रुपये किया जाएगाः भाजपा 

गांधीनगरः अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें उसने पार्टी की सत्ता बरकरार रहने पर राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने का वादा किया। भाजपा का घोषणापत्र गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में जारी किया गया।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा जारी घोषणापत्र में पार्टी ने लड़कियों के लिए ‘केजी से पीजी’ (नर्सरी से स्नातकोत्तर) तक मुफ्त शिक्षा का भी वादा किया गया है। पार्टी ने यह भी आश्वासन दिया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत चिकित्सा बीमा कवर की राशि को पांच लाख रुपये से दोगुना करके 10 लाख रुपये किया जाएगा।  जेपी नड्डा ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि पार्टी असामाजिक तत्वों के रूप में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

दो दशकों से अधिक समय से राज्य पर भाजपा के नियंत्रण का गढ़ माना जाने वाला गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गृह राज्य है। राज्य में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) भी दौड़ में हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक पीएम मोदी सहित तीनों राजनीतिक दलों के कई नेता पहले ही राज्य में प्रचार कर चुके हैं।

Web Title: BJP manifesto for Gujarat elections Free of cost education to all girls in Guj from KG to PG

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे