भाजपा नेता विजय गोयल ने हौज काजी की घटना में आप के मंत्री की संलिप्तता का आरोप लगाया

By भाषा | Published: July 4, 2019 05:19 AM2019-07-04T05:19:58+5:302019-07-04T05:19:58+5:30

भाजपा के राज्य सभा सदस्य एवं पार्टी की दिल्ली इकाई के पूर्व प्रमुख गोयल ने संवाददाताओं से कहा कि हौज काजी इलाके के उनके दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने उनसे कहा कि हुसैन ने इस घटना को जानबूझ कर सांप्रदायिक रंग दिया। यह घटना रविवार रात हौज काजी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई थी।

BJP leader Vijay Goel alleges involvement of AAP minister in Hauz Qazi incident | भाजपा नेता विजय गोयल ने हौज काजी की घटना में आप के मंत्री की संलिप्तता का आरोप लगाया

File Photo

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता विजय गोयल ने हौज काजी इलाके में एक मंदिर में हुई तोड़फोड़ की घटना में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन के संलिप्त होने का बुधवार को आरोप लगाया। हालांकि, आम आदमी पार्टी के नेता हुसैन ने इसे खारिज कर दिया और बेबुनियाद आरोप लगाए जाने को लेकर उनके खिलाफ पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज कराई है।

भाजपा के राज्य सभा सदस्य एवं पार्टी की दिल्ली इकाई के पूर्व प्रमुख गोयल ने संवाददाताओं से कहा कि हौज काजी इलाके के उनके दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने उनसे कहा कि हुसैन ने इस घटना को जानबूझ कर सांप्रदायिक रंग दिया। यह घटना रविवार रात हौज काजी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई थी।

लाल कुआं इलाके में एक दोपहिया वाहन की पार्किंग को लेकर लड़ाई होने के बाद भीड़ ने मंदिर में तोड़फोड़ की थी। गोयल ने एक बयान में कहा, ‘‘मंदिर पर हमले में इमरान हुसैन की संलिप्तता कई सवाल उठाते हैं।’’ उन्होंने इस घटना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चुप्पी की ओर भी इशारा किया।

घटना में आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं की कथित संलिप्तता को लेकर हमला बोलते हुए दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने हुसैन को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। तिवारी ने आरोप लगाया, ‘‘वोट बैंक की राजनीति के लिए आप माहौल खराब कर रही है। इसके नेताओं का भंडाफोड़ हो चुका है।’’

बल्लीमारान क्षेत्र से आप विधायक एवं केजरीवाल सरकार में पर्यावरण मंत्री हुसैन ने कहा कि उन्होंने पुलिस के अनुरोध पर लोगों को शांत करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने लाउडस्पीकर के जरिए दोनों ओर के लोगों से शांत होने की अपील की थी।’’

हुसैन ने आईपी एक्स्टेंशन पुलिस थाना में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में गोयल और भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा पर अफवाह फैलाने तथा बेबुनियाद आरोप लगाने की बात कही है। अपने खिलाफ दर्ज शिकायत पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) तुष्टिकरण की रजनीति कर रही है।

Web Title: BJP leader Vijay Goel alleges involvement of AAP minister in Hauz Qazi incident

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे