बीजेपी नेता उमा भारती बोलीं- साध्वी प्रज्ञा ठाकुर महान संत, मैं उनके सामने मूर्ख प्राणी!

By आदित्य द्विवेदी | Published: April 28, 2019 01:37 PM2019-04-28T13:37:35+5:302019-04-28T13:37:35+5:30

उमा भारती ने तंज कसते हुए कहा क‍ि वो तो एक महान संत हैं, उनसे मेरी तुलना मत कीज‍िए. मैं बहुत ही साधारण मूर्ख क‍िस्म की प्राणी हूं।

BJP leader Uma Bharti said- Sadhvi Pragya Thakur is a great saint, I am a foolish creature | बीजेपी नेता उमा भारती बोलीं- साध्वी प्रज्ञा ठाकुर महान संत, मैं उनके सामने मूर्ख प्राणी!

बीजेपी नेता उमा भारती बोलीं- साध्वी प्रज्ञा ठाकुर महान संत, मैं उनके सामने मूर्ख प्राणी!

Highlightsमध्य प्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है। पिछले दिनों साध्वी प्रज्ञा के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने वाली याचिका को एनआईए कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर तंज कसा है। जब उमा भारती से पूछा गया कि क्या मध्य प्रदेश की राजनीति में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर उनका स्थान ले लेंगी तो उन्होंने तंज सका। उमा ने कहा, 'वह एक महान संत हैं। मेरी उनसे तुलना मत कीजिए। मैं तो सिर्फ एक साधारण और मूर्ख प्राणी हूं।"

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में साध्वी प्रज्ञा के पदार्पण के बाद उनकी तुलना उमा भारती से की जा रही है। कुछ दिन पहले जब प्रज्ञा ठाकुर से उमा भारती के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा कि उन्हें संगठन ने भोपाल भेजा है, उमा भारती से उनकी बात नहीं होती।

मध्य प्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर कांग्रेस की तरफ से दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले दिनों साध्वी प्रज्ञा के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने वाली याचिका को एनआईए कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

उम्मीदवारी की घोषणा के साथ ही साध्वी प्रज्ञा विवादित बयान दे रही हैं। पहले उन्होंने मुंबई आतंकी हमले में शहीद हेमंत करकरे को श्राप से हुई मौत बताया। इसके बाद उन्होंने बाबरी मस्जिद के विवादित ढांचे पर विवादित बयान दिया था। 

Web Title: BJP leader Uma Bharti said- Sadhvi Pragya Thakur is a great saint, I am a foolish creature