BJP नेता ने किया प्रिया प्रकाश के गाने का विरोध, कहा- बैन हो गाना
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 15, 2018 04:24 PM2018-02-15T16:24:32+5:302018-02-15T17:55:35+5:30
वैलेंटाइन वीक के बीच अचानक से एक छोटा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया जिसमें एक लड़का-लकड़ी के इशारों के इश्क को दिखाया गया।
वैलेंटाइन वीक के बीच अचानक से एक छोटा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया जिसमें एक लड़का-लकड़ी के इशारों के इश्क को दिखाया गया। फिर क्या था ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसके साथ ही मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर रातोंरात सोशल मीडिया की उभरती सितारा बन गईं। प्रिया के विरोध में बीजेपी नेता उतरे हैं। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर प्रिया के गाने पर बैन लगाने की मांग की है।
मध्य प्रदेश के हौशंगाबाद में बीजेपी खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजीव मिश्रा ने ये बात कही है। उन्होंने कहा कि बोर्ड की परीक्षाएं करीब हैं ऐसे में इस वीडियो पर रोक लगनी चाहिए। फेसबुक पर एक स्टेटस लिखते हुए उन्होंने इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया है। संजीव ने युवाओं को सलाह देते हुए कहा है कि लड़की के फॉलोअर्स बनने से अच्छा है पकौड़े बेचें।
उन्होंने ये भी लिखा, जिस देश में केवल लड़की के आंख मारने से 24 घंटे के भीतर लाखों फालोअर्स हो जाएं उस देश का युवा पकौड़े बेंचने के लायक ही है। नेता के इस बयान के बाद उनकी आलोचना भी हो रही है। वहीं, हैदराबाद के कुछ युवाओं ने इस वीडियो के बोल को धर्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया है। इसके लिए इन्होंने एक्ट्रेस और डायरेक्टर के खिलाफ केस भी दर्ज करा दिया है। इससे पहले मुंबई के राजा फाउंडेशन ने सेंसर बोर्ड को चिट्ठी लिखकर गाने पर तत्काल बैन लगाने की मांग की।