सुपर सीएम के लिए खरीदे जा रहे हैं विमान..लालू यादव के चक्रव्यूह में फंसे है सीएम नीतीश कुमार....- बोले नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा

By एस पी सिन्हा | Published: December 29, 2022 04:44 PM2022-12-29T16:44:18+5:302022-12-29T16:51:52+5:30

इस पूरे मुद्दे पर बोलते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि नीतीश कुमार 17 साल से बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं, लेकिन कभी अपने सुविधा के लिए कुछ नहीं खरीदा, फिर अब ऐसा क्या हो गया कि नीतीश कुमार को यह खरीद करनी पड़ रही है? जबकि बिहार के कई परिवार आज भी गरीबी की जीवन जी रहे हैं।

bjp Leader Opposition Vijay Kumar Sinha attack cm nitish kumar on jet plane helicopter buy | सुपर सीएम के लिए खरीदे जा रहे हैं विमान..लालू यादव के चक्रव्यूह में फंसे है सीएम नीतीश कुमार....- बोले नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Highlightsसीएम नीतीश सरकार द्वारा विमान खरीदने के फैसले पर भाजपा लगातार हमलावर हो रही है। इस मुद्दे को लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी सवाल उठाया है और सीएम नीतीश पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि सीएम नीतीश कुमार लालू यादव के चक्रव्यूह में फंस गए है।

पटना: बिहार में नीतीश सरकार के द्वारा दो एक जेट विमान और एक हेलिकॉप्टर के खरीदे जाने के फैसले को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। भाजपा इसको लेकर नीतीश सरकार पर लगातार हमलावर बनी हुई है और बिहार जैसे गरीब राज्य में इसे फिजूलखर्ची बताया जा रहा है। वहीं अब इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। 

जेट विमान और एक हेलिकॉप्टर खरीदने पर विजय कुमार सिन्हा ने उठाया सवाल

इस पर बोलते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि नीतीश कुमार 17 साल से बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं, लेकिन कभी अपने सुविधा के लिए कुछ नहीं खरीदा, फिर अब ऐसा क्या हो गया कि नीतीश कुमार को यह खरीद करनी पड़ रही है? जबकि बिहार के कई परिवार आज भी गरीबी की जीवन जी रहे हैं।

विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार के पास पहले से ही दो विमान मौजूद है जिनको मैंटेनेंस करने की ही जरुरत है। उन्होंने कहा कि हकीकत यह है यह खरीदी बिहार के सुपर सीएम के लिए की जा रही है। सुपर सीएम के पापा और नीतीश जी के बड़े भाई के दवाब में सारे फैसले लिए जा रहे हैं। 

लालू यादव के चक्रव्यूह में फंसे है सीएम नीतीश कुमार- नेता प्रतिपक्ष 

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा है कि नीतीश कुमार लालू यादव के चक्रव्यूह में फंस हुए हैं। उन्हें प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब दिखाया गया है। अगर मुख्यमंत्री यह समझ रहे हैं कि वह 2025 तक बने रहेंगे तो यह उनका सपना है। हकीकत यह है कि मार्च तक उन्हें अपनी कुर्सी छोड़नी होगी। इसके लिए राजद ने पूरी स्क्रिप्ट लिख ली है। 

इस पर और बोलते हुए विजय कुमार सिन्हा ने आगे कहा है कि जो विमान खरीदे जाएंगे, उसका फायदा सिर्फ सुपर सीएम द्वारा उठाया जाएगा। उनके अनुसार, बिहार की जनता इन लोगो के कारनामे को देख रही है। नीतीश कुमार के बिहार के विभिन्न जिलों के यात्रा को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार हमेशा पिकनिक मनाने के लिए यात्रा ओर निकलते है। 

शराब पीड़ितों को मुआवजे दिलाने की दी धमकी- विजय कुमार सिन्हा

विजय कुमार सिन्हा ने यह भी कहा है कि नीतीश कुमार में अगर हिम्मत हैं तों वे शराब पीड़ित, अपराध से पीड़ित लोगो से जाकर मुलाकात करें। वरना विरोधी दल होने के नाते हम लोग सब जिलो में जाकर सम्मेलन करके पीड़ित लोगो को मुआवाजा दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमेशा अपने फायदे के लिए यात्रा करते हैं।
 

Web Title: bjp Leader Opposition Vijay Kumar Sinha attack cm nitish kumar on jet plane helicopter buy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे