'चुनी हुई सरकारों को गिराने की कोशिश कर रही है BJP', प्रियंका गांधी का हमला

By स्वाति सिंह | Published: July 26, 2020 05:01 PM2020-07-26T17:01:58+5:302020-07-26T17:01:58+5:30

कांग्रेस ने 'भाजपा द्वारा राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या के षड़यंत्र के खिलाफ' शनिवार को राज्य के जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। भाजपा ने इन प्रदर्शनों पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया है कि इनमें एक दूसरे से दूरी बनाने जैसे नियमों का ध्यान नहीं रखा गया ।

'BJP is trying to topple elected governments', says Priyanka Gandhi | 'चुनी हुई सरकारों को गिराने की कोशिश कर रही है BJP', प्रियंका गांधी का हमला

अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ बगावती रुख अपनाने वाले पायलट एवं उनके साथी नेताओं के खिलाफ कांग्रेस ने कड़ी कार्रवाई की है।

Highlightsकांग्रेस लगातर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर राजस्थान की गहलोत सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगा रही है।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार को निशाने पर लिया है।

जयपुर: राजस्थान में सियासी संकट अभी जारी है। कांग्रेस लगातर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर राजस्थान की गहलोत सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगा रही है। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार को निशाने पर लिया है।

प्रियंका गांधी ने कहा, 'संकट के समय नेतृत्व की पहचान होती है। कोरोना के राष्ट्रीय संकट में देश को जनहित में काम करने वाले नेतृत्व की जरूरत है। मगर केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता द्वारा चुनी गई सरकारों को गिराने की कोशिश कर अपनी मंशा और अपना चरित्र साफ कर दिया है। जनता जवाब देगी।'

बता दें कि अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ बगावती रुख अपनाने वाले पायलट एवं उनके साथी नेताओं के खिलाफ कांग्रेस ने कड़ी कार्रवाई की है। पायलट को उपमुख्यमंत्री पद के साथ-साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया। वहीं कांग्रेस का कहना है कि सचिन पायलट बीजेपी के इशारों पर काम कर रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि राजस्थान में बीजेपी गहलोत सरकार को गिराने की साजिश रच रही है।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने 'भाजपा द्वारा राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या के षड़यंत्र के खिलाफ' शनिवार को राज्य के जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। भाजपा ने इन प्रदर्शनों पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया है कि इनमें एक दूसरे से दूरी बनाने जैसे नियमों का ध्यान नहीं रखा गया ।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कल कहा था,‘‘भाजपा द्वारा राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या के षड़यंत्र के खिलाफ कल सुबह 11 बजे सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जायेगा।’’ कांग्रेस यह धरना प्रदर्शन ऐसे समय में कर रही है जबकि राज्य में राजनीतिक रस्साकशी चल रही है। अशोक गहलोत सरकार का समर्थन कर रहे विधायक विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का सामूहिक आग्रह करने शुक्रवार को राज्यपाल के पास गए थे। राजभवन ने सत्र बुलाने के बारे में अभी फैसला नहीं किया है। राजधानी जयपुर के साथ साथ जोधपुर एवं बीकानेर सहित विभिन्न जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया है।

Web Title: 'BJP is trying to topple elected governments', says Priyanka Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे