लोकसभा चुनाव से पहले ईवीएम में छेड़छाड़ की थी भाजपा ने : ममता

By भाषा | Published: June 13, 2019 11:51 PM2019-06-13T23:51:39+5:302019-06-13T23:51:39+5:30

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार रात को दावा किया कि भाजपा ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव के दौरान अधिकांश ईवीएम में पहले से ही अपने हिसाब से प्रोग्रामिंग की थी।

BJP has tampered EVMs before Lok Sabha polls: Mamata | लोकसभा चुनाव से पहले ईवीएम में छेड़छाड़ की थी भाजपा ने : ममता

लोकसभा चुनाव से पहले ईवीएम में छेड़छाड़ की थी भाजपा ने : ममता

 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार रात को दावा किया कि भाजपा ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव के दौरान अधिकांश ईवीएम में पहले से ही अपने हिसाब से प्रोग्रामिंग की थी। उन्होंने सभी विपक्षी दलों से सच उजागर करने के लिए तथ्यान्वेषी टीम बनाने का अनुरोध किया।

बनर्जी ने कहा, ‘‘हम कांग्रेस से इस बारे में बात कर चुके हैं। जरूरत पड़ी तो हम अदालत जाएंगे और इस चुनावी धांधली को चुनौती देंगे।’’ उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि भाजपा के नेता चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले ही लगभग वास्तविक आंकड़ों का अनुमान कैसे लगा सकते हैं। वे कैसे कह रहे थे कि देश में उन्हें 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी और बंगाल में 23।

अंतिम परिणाम उनके आकलन के करीब ही थे। बनर्जी ने एक बांग्ला समाचार चैनल को दिये साक्षात्कार में यह दावा किया। बनर्जी ने वाम दलों के समर्थकों से भी भाजपा में शामिल होने से बचने को कहा। 

Web Title: BJP has tampered EVMs before Lok Sabha polls: Mamata

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे