14 करोड़ सदस्यों की पार्टी बनी भाजपा, केवल महाराष्ट्र में शामिल हुए 42 लाख नए सदस्य, यूपी है सबसे आगे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: August 22, 2019 08:22 AM2019-08-22T08:22:31+5:302019-08-22T08:22:31+5:30

भारतीय जनता पार्टी ने मात्र डेढ़ महीने में देशभर में पार्टी ने कुल 3।80 करोड़ नए सदस्य बनाए हैं। इससे पहले 2015 के सदस्यता अभियान के तहत बीजेपी के सदस्यों की संख्या 11 करोड़ थी।

BJP formed a party of 14 crore members, 42 lakh new members only in Maharashtra, UP leads | 14 करोड़ सदस्यों की पार्टी बनी भाजपा, केवल महाराष्ट्र में शामिल हुए 42 लाख नए सदस्य, यूपी है सबसे आगे

तीन तलाक बिल और धारा 370 का असर सदस्यता अभियान से जुड़े एक अन्य नेता ने बताया कि धारा 370 के अनुच्छेदों को हटाने और तीन तलाक निषेध कानून बनाने से मोदी सरकार और भाजपा की साख में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई.

Highlightsदेशभर में भाजपा के सदस्यों की संख्या लगभग 14 करोड़ हो गई है.महाराष्ट्र में 21 लाख नए सदस्यों का लक्ष्य रखा गया था जिसे बढ़ाकर 25 लाख किया गया है.

14 करोड़ सदस्यों की पार्टी बनी भाजपा, उत्तरप्रदेश में सबसे अधिक 55 लाख नए सदस्य बने नितिन अग्रवाल नई दिल्ली। 21 अगस्त महाराष्ट्र में भाजपा ने अपने कुनबे का विस्तार करते हुए 42 लाख नए सदस्य बनाए हैं. पिछले डेढ़ महीने में सदस्यता अभियान के तहत देशभर में पार्टी ने कुल 3.80 करोड़ सदस्य बनाए जिसमें सबसे अधिक 55 लाख उत्तरप्रदेश में बनाए गए.

इसके बाद देशभर में भाजपा के सदस्यों की संख्या लगभग 14 करोड़ हो गई है. महाराष्ट्र में भाजपा के सदस्यता अभियान के सहप्रभारी संजय उपाध्याय ने लोकमत को बताया कि पार्टी ने राज्य में ऑनलाइन 20.08 लाख और ऑफलाइन माध्यमों से 22 लाख सदस्य बनाए गए हैं. राज्य में 21 लाख नए सदस्यों का लक्ष्य रखा गया था जिसे बढ़ाकर 25 लाख किया गया लेकिन उम्मीद से कहीं ज्यादा लोग भाजपा से जुड़े हैं.

बावजूद इसके कि तीन जिलों में बाढ़ के चलते सदस्यता अभियान को बीच में ही रोक दिया गया अन्यथा और लोग पार्टी से जुड़ते. लंबे समय से दिल्ली राज्य की सत्ता से वनवास झेल रही भाजपा ने राजधानी में 15 लाख, दूसरे चुनावी राज्य हरियाणा में 7.14 लाख सदस्य बनाए.

पार्टी उपाध्यक्ष शिवराज सिंह की अगुवाई में चलाए गए इस अभियान में हिमाचल प्रदेश में 4.62 लाख, पंजाब में 5.5 लाख, उत्तराखंड में करीब 10 लाख , गुजरात में 33.73 लाख, महाराष्ट्र में 42 लाख, कर्नाटक में 16.90 लाख, राजस्थान में 20.87लाख और मध्यप्रदेश 24.53 लाख नए सदस्य बनाए.

तीन तलाक बिल और धारा 370 का असर सदस्यता अभियान से जुड़े एक अन्य नेता ने बताया कि धारा 370 के अनुच्छेदों को हटाने और तीन तलाक निषेध कानून बनाने से मोदी सरकार और भाजपा की साख में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई. इसका असर 6 सितंबर से 20 अगस्त तक चलाए गए सदस्यता अभियान में स्पष्ट नजर आया.

जम्मू कश्मीर में बने 3.5 लाख सदस्य जम्मू कश्मीर में भी भाजपा को अप्रत्याशित सफलता मिली. राज्य में 3.50 लाख लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली. हालांकि राज्य के लिए केवल 1 लाख नए सदस्यों का लक्ष्य रखा गया था. प्रदेश में इंटरनेट और दूरसंचार सेवा बाधित होने से सदस्यता अभियान में असर पड़ा. इस वजह से राज्य में अभियान को 25 अगस्त तक बढ़ा दिया है. इससे पहले 2015 में पार्टी के सदस्यता अभियान में सदस्य संख्या 11 करोड़ हो गई थी.

Web Title: BJP formed a party of 14 crore members, 42 lakh new members only in Maharashtra, UP leads

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे