भाजपा ने आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने पर अपने एक नेता को निष्कासित किया
By भाषा | Published: November 21, 2020 10:46 PM2020-11-21T22:46:43+5:302020-11-21T22:46:43+5:30
जम्मू, 21 नवंबर भाजपा ने आगामी जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ मैदान में उतरने पर शनिवार को अपने एक नेता को निष्कासित कर दिया।
पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष रविंद्र रैना ने अनुशासन समिति की सिफारिश पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य अरुण शर्मा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का आदेश दिया।
उन्होंने कहा कि अनुशासन समिति ने शर्मा द्वारा घोर अनुशासनहीनता के मुद्दे पर विचार किया। शर्मा ने सांबा जिले में पुरमंडल क्षेत्र से डीडीसी चुनाव में आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ अपना पर्चा दाखिल किया था और पार्टी के निर्देशों के बावजूद अपनी उम्मीदवारी वापस नहीं ली।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।