शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस को भाजपा ने दी पटखनी, BJP के मुरलीधर मोहोल होंगे पुणे के नए मेयर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 22, 2019 05:35 PM2019-11-22T17:35:15+5:302019-11-22T17:35:15+5:30

कांग्रेस और राकांपा ने प्रकाश कदम को भाजपा के मोहोल के खिलाफ अपना उम्मीदवार बनाया था। शिवसेना ने मोहोल के खिलाफ मतदान किया और कदम का समर्थन किया। शिवसेना वर्तमान में महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए राकांपा और कांग्रेस के साथ बातचीत कर रही है।

BJP defeats Shiv Sena, NCP and Congress; BJP's Muralidhar Mohol will be the new mayor of Pune | शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस को भाजपा ने दी पटखनी, BJP के मुरलीधर मोहोल होंगे पुणे के नए मेयर

164 सदस्यीय नगर निगम में भाजपा के 99 पार्षद हैं। निगम अधिकारियों के अनुसार, मोहोल को 97 वोट मिले, जबकि कदम को 59 वोट मिले। 

Highlightsमोहोल ने आसानी से चुनाव जीत लिया, क्योंकि भाजपा के पास नगर निकाय में स्पष्ट बहुमत है।निगम अधिकारियों के अनुसार, मोहोल को 97 वोट मिले, जबकि कदम को 59 वोट मिले। 

भाजपा पार्षद मुरलीधर मोहोल को शुक्रवार को पुणे नगर निगम (पीएमसी) का नया महापौर चुना गया है। हाल ही में संपन्न हुए राज्य विधानसभा चुनाव में कस्बा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के मुक्ता तिलक के विधायक चुने जाने के बाद शहर का यह शीर्ष पद खाली हो गया था।

कांग्रेस और राकांपा ने प्रकाश कदम को भाजपा के मोहोल के खिलाफ अपना उम्मीदवार बनाया था। शिवसेना ने मोहोल के खिलाफ मतदान किया और कदम का समर्थन किया। शिवसेना वर्तमान में महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए राकांपा और कांग्रेस के साथ बातचीत कर रही है।

बहरहाल, मोहोल ने आसानी से चुनाव जीत लिया, क्योंकि भाजपा के पास नगर निकाय में स्पष्ट बहुमत है। 164 सदस्यीय नगर निगम में भाजपा के 99 पार्षद हैं। निगम अधिकारियों के अनुसार, मोहोल को 97 वोट मिले, जबकि कदम को 59 वोट मिले। 

Web Title: BJP defeats Shiv Sena, NCP and Congress; BJP's Muralidhar Mohol will be the new mayor of Pune

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे