कोलकाता में भीड़ के साथ संघर्ष में भाजपा उम्मीदवार घायल

By भाषा | Published: April 24, 2021 01:23 AM2021-04-24T01:23:23+5:302021-04-24T01:23:23+5:30

BJP candidate injured in clash with crowd in Kolkata | कोलकाता में भीड़ के साथ संघर्ष में भाजपा उम्मीदवार घायल

कोलकाता में भीड़ के साथ संघर्ष में भाजपा उम्मीदवार घायल

कोलकाता, 23 अप्रैल कोलकाता में शुक्रवार की शाम भगवा दल के कार्यकर्ताओं और लोगों के एक समूह के बीच संघर्ष हो जाने से काशीपुर-बेलगछिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शिवाजी सिन्हा राय सहित कई लोग घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद अर्जुन सिंह और सिन्हा राय बेलगछिया में एक जनसभा में शिरकत करने पहुंचे तभी कुछ अज्ञात लोगों ने वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सिंह के सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को हटाने के लिए हवा में गोलियां चलाईं, वहीं भाजपा सांसद ने हमले के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

टीएमसी ने आरोपों से इंकार किया है।

निर्वाचन आयोग ने घटना के संदर्भ में एक रिपोर्ट मांगी है। हालांकि पुलिस ने गोली चलने की किसी घटना से इंकार किया है।

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक उपचार के बाद राय को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP candidate injured in clash with crowd in Kolkata

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे