भाजपा हमेशा पीड़िता को ही बलात्कार के लिए जिम्मेदार ठहराती है: राहुल गांधी

By भाषा | Published: February 19, 2021 11:27 PM2021-02-19T23:27:12+5:302021-02-19T23:27:12+5:30

BJP always blames victim for rape: Rahul Gandhi | भाजपा हमेशा पीड़िता को ही बलात्कार के लिए जिम्मेदार ठहराती है: राहुल गांधी

भाजपा हमेशा पीड़िता को ही बलात्कार के लिए जिम्मेदार ठहराती है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली, 19 फरवरी मध्य प्रदेश में 24 वर्षीय युवती के साथ हुए बलात्कार संबंधी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा बलात्कार के लिए हमेशा पीड़िता को ही जिम्मेदार ठहराती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने में लापरवाही बरतती है।

भोपाल में एक युवती ने व्यक्ति द्वारा बलात्कार करने और बुरी तरह मारपीट का आरोप लगाया था। उसने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर आरोप लगाया, ‘‘भोपाल रेप पीड़िता एक महीने बाद भी न्याय से कोसों दूर है क्योंकि भाजपा हमेशा पीड़िता को ही बलात्कार का ज़िम्मेदार ठहराती है और कार्यवाही में ढील देती है जिससे अपराधियों को फ़ायदा होता है।’’

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘यही है सरकार के ‘बेटी बचाओ’ का सच।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP always blames victim for rape: Rahul Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे