बिहार: फरियाद लेकर थाने पहुंची महिला, दरोगा शर्ट उतार कराने लगा मसाज, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड

By विनीत कुमार | Published: April 29, 2022 12:10 PM2022-04-29T12:10:40+5:302022-04-29T12:28:50+5:30

बिहार के सहरसा में एक पुलिसकर्मी द्वारा महिला से मसाज कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।

Bihar Saharsa police officer taking massage form women who had come to file a complaint | बिहार: फरियाद लेकर थाने पहुंची महिला, दरोगा शर्ट उतार कराने लगा मसाज, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड

महिला से मसाज कराने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मी निलंबित (फोटो- वीडियो ग्रैब)

पटना: बिहार में एक पुलिस अधिकारी का पुलिस स्टेशन में महिला से मसाज कराने का वीडियो वायरल होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार महिला एक शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची थी। मामला सहरसा जिले का है।

वीडियो सहरसा के नौहट्टा थाने का बताया जा रहा है, जहां शशिभूषण सिन्हा तैनात हैं। वायरल वीडियो में शशिभूषण सिन्हा वीडियो में बिना कमीज पहने नजर आ रहे हैं और फोन पर बात कर रहे हैं। इस दौरान एक महिला उनका मसाज कर रही है।

वीडियो में पुलिस वाले को किसी से बात करते हुए सुना जा सकता है। मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक मालिश कर रही महिला दरअसल अपने बेटे को जेल से छुड़ाने के लिए आई थी। इसके बाद थानेदार ने बेटे को निकालने के आश्वासन के साथ महिला को तेल मालिश करने को कहा।

कुछ रिपोर्ट के अनुसार वीडियो पुलिस स्टेशन के पास रिहायशी क्वार्टर का है। फिलहाल हम इस वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं कर सकते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सहरसा के पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने अधिकारी को निलंबित कर दिया है।

वीडियो को लेकर कई यूजर्स नाराजगी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये वाकई शर्म की बात है। ऐसे व्यवहार के कारण विभाह बदनाम है। अच्छे पुलिसकर्मी भी हैं जो अच्छा काम कर रहे हैं। लेकिन ऐसे लोग विभाग का नाम खराब कर रहे हैं। शर्मनाक है।

Web Title: Bihar Saharsa police officer taking massage form women who had come to file a complaint

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे