बिहार: RJD कार्यकर्ताओं ने पकड़ा EVM से भरा वाहन, BDO भी साथ, प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल

By पल्लवी कुमारी | Published: May 21, 2019 03:54 AM2019-05-21T03:54:55+5:302019-05-21T03:54:55+5:30

लोकसभा चुनाव 2019 के एक्जिट पोल्स में बीजेपी को मिली बहुमत के बाद विपक्ष के कई नेता चुनाव आयोग की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।

Bihar RJD workers found Evm vehicle in saran and maharajganj area | बिहार: RJD कार्यकर्ताओं ने पकड़ा EVM से भरा वाहन, BDO भी साथ, प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल

बिहार: RJD कार्यकर्ताओं ने पकड़ा EVM से भरा वाहन, BDO भी साथ, प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल

Highlights तेलुगू देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने  ईवीएम में गड़बड़ी के मामले को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज करवाई थी।  बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश के चंदौली में भी ईवीएम से भरा एक वाहन मिला था।

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने के पहले चुनाव आयोग पर ईवीएम को लेकर आरोप लगने लगे हैं।  राष्ट्रीय जनता दल ( आरजेडी) ने दावा किया है कि उनके कार्यकर्ताओं ने ईवीएम से भरी एक गाड़ी बिहार के सारण और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में 20 मई की शाम पकड़ी है। राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके इस मामले से की जानकारी दी है। 

आरजेडी ने ट्वीट कर लिखा है, ''अभी-अभी बिहार के सारण और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र स्ट्रोंग रूम के आस-पास मँडरा रही EVM से भरी एक गाड़ी जो शायद अंदर घुसने के फिराक में थी। उसे राजद-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा। साथ मे सदर BDO भी थे जिनके पास कोई जवाब नहीं है। सवाल उठना लाजिमी है? छपरा प्रशासन का कैसा खेल??'' ये ट्वीट 20 मई की शाम 7 बजकर 9 मिनट पर किया गया है।

चंदौली में भी ईवीएम से भरा वाहन मिला

बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश के चंदौली में भी ईवीएम से भरा एक वाहन मिला था। जिसको लेकर जिला मुख्यालय आने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किए थे। एसपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि प्रशासन के अधिकारी बीजेपी के कहने पर ईवीएम बदल रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने कहा था कि सोमवार को उन EVM को स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के एक्जिट पोल्स में बीजेपी को मिली बहुमत के बाद विपक्ष के कई नेता चुनाव आयोग की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।  तेलुगू देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने  ईवीएम में गड़बड़ी के मामले को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज करवाई थी। 

Web Title: Bihar RJD workers found Evm vehicle in saran and maharajganj area